Technical SEO क्या है? – पूरी गाइड 2025 के लिए

नमस्कार दोस्तों एक ब्लॉगर जब अपनी वेबसाइट को रैंक करवाने के लिए On Page SEO, off page SEO करता है तो अक्सर वह टेक्निकल SEO पर ध्यान नहीं देता जिस कारण वेबसाइट रैंक नहीं कर पाती और ट्रैफिक भी नहीं आता है

टेक्निकल SEO के बारे में हम आपको यही बताने वाले है कि आखिर Technical SEO Kya Hai टेक्निकल SEO किस तरह से एक ब्लॉग वेबसाइट के लिए बेहतर है क्यों जरुरी है और हमें इसको अपने ब्लॉग पर अप्लाई करने के लिए क्या क्या मेथड फॉलो करने होंगे

Technical SEO Kya Hai

Technical SEO Kya Hai

SEO को अप्लाई करने केलिए हमें बहुत से मेथड को फॉलो करना होता है और टेक्निकल SEO भी एक ऐंसा मेथड है जो एक ब्लॉग कि रैंकिंग के लिए बहुत जरुरी है इसको अप्लाई करने के लिए हमें ब्लॉग कि लोडिंग स्पीड,  क्रॉलिंग व इंडेक्सिंग डाटा, मोबाइल फ्रेंडली, सिक्यूरिटी और ब्लॉग का Structure इन सभी का ध्यान रखना होता है

वैसे देखा जाये तो टेक्निकल SEO आपके ब्लॉग के टेक्निकल पार्ट से जुड़ा है लेकिन आप यदि टेक्निकल ज्ञान नहीं रखते है तो फिर भी आपको इस आर्टिकल में पूरी सहायता मिलेगी 

Technical SEO Factors 2025

Technical SEO Kya Hai जानने के बाद इसे apply करने के लिए हमें कुछ method को पूरा करना होता है जिसके जरिये ब्लॉग को crawl, index और रैंक करने में कोई भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है, तो चलिए जानते है Technical SEO Factors जो हमें अपने ब्लॉग पर apply करने चाहिए

1. Crawlability & Indexing

Crawl और Index को समझने से पहले हम समझते है क्रॉल, जब भी हम एक ब्लॉग क्रिएट करते है और आर्टिकल लिखते है तो हमारा काम उस आर्टिकल को रैंक करवाने का होता है लेकिन रैंक तब होगा जब सर्च इंजन उस ब्लॉग को  क्रॉल करेगा, यानि सर्च इंजन कि नजर में आपके ब्लॉग के आर्टिकल आयेंगे

सर्च इंजन को अपने ब्लॉग आर्टिकल कि जानकारी देने के लिए आपको XML Sitemap सबमिट करना होता है, जो आपके ब्लॉग के सभी आर्टिकल को क्रॉल करता है और SEO के हिसाब से वेबसाइट को रैंक करता है

आपको इस बात का ध्यान भी रखना होगा कि आपके ब्लॉग में एक robots.txt फाइल भी होती है जिसके माध्यम से ब्लॉग पर सर्च इंजन bots को क्या क्रॉल करना है और क्या क्रॉल नहीं यह जानकारी दी जाती है यह भी हो सकता है कि robots.txटी की फाइल आपके किसी आर्टिकल को ब्लॉक कर रहा हो तो इसलिए robots.txt फाइल को सही से अपडेट करें कि आपकी robots.txt फाइल सही बनी है या नहीं

गूगल सर्च कंसोल अपने आर्टिकल को इंडेक्स करने के लिए सबमिट करें और गूगल सर्च करो गूगल सर्च कंसोल में क्रॉल और इंडेक्स रिपोर्ट पर भी नजर जरूर रखें कि आपकी कौन सी पोस्ट स्क्रोल हो रही है और कौन सी इंडेक्स और इस बेस पर आप अपना काम शुरू कीजिए 

2. Page Speed & Core Web Vitals

ब्लॉग का जल्दी लोड होना ब्लॉग की रैंकिंग के लिए बहुत जरुरी है और इसका कारण यह है की जब भी कोई यूजर आपकी वेबसाइट पर आता है तो वह आपकी वेबसाइट पर तभी रहेगा जब आपकी वेबसाइट जल्दी लोड हो जाये अगर आपकी वेबसाइट slow ओपन होती है तो इससे यूजर आपकी वेबसाइट से चला जायेगा और इससे आर्टिकल के रैंकिंग पर असर पड़ेगा

लोडिंग स्पीड को बढ़ाने केलिए बहुत से तरीके अपनाये जा सकते है जिसमे सबसे पहले तरीका है आपको अपने आर्टिकल में उपयोग होनी वाली Image को compress करना है, इसके आलावा आपको वेबसाइट में CSS/JS/HTML को भी minify करना होगा जिससे जो जरुरी कोड नहीं होगा वह लोड न हो और इससे आपकी वेबसाइट जल्दी ओपन होगी

आपको ब्राउज़र caching को भी सही करना चाहिए क्योंकि यदि यूजर बार बार आपकी साईट पे आता है और वेबसाइट के हर बार लोड होने से बढ़िया है की CSS, JS, Image जैसे Static फाइल जो की Browser caching में स्टोर है वही उपयोग हो और आपकी वेबसाइट जल्दी ओपन हो जाये

Largest Contentful Paint (LCP), Cumulative Layout Shift (CLS) जैसे metrics को चेक करे जो आपको बताएँगे की कौन सा Visual Element कितने टाइम में लोड हो रहा और और इसके लिए आप Google PageSpeed Insights का उपयोग कर सकते है

3. Mobile‑Friendliness

आपकी वेबसाइट का Mobile Friendliness होना जरुरी है यानि की यदि यूजर कंप्यूटर, मोबाइल, टैब कुछ भी उपयोग करता हो तो आपकी वेबसाइट उसे हर स्क्रीन पर सही से दिखनी चाहिए, यदि देखा जाये तो मोबाइल का उपयोग आजकल हर कोई कारता है तो आपको अपनी वेबसाइट को मोबाइल फ्रेंडली बनाने पर जोर देना चाहिए क्योंकि किसी भी ब्लॉग का ज्यादातर ट्रैफिक मोबाइल से ही आता है

4. HTTPS और Website Security

गूगल पर वेबसाइट को रैंक करने के लिए आपको अपनी वेबसाइट पर एसएसएल सर्टिफिकेट का उपयोग करना चाहिए क्योंकि इस तरह की साइट को गूगल प्रायोरिटी देता है गूगल भी चाहता है कि वह अपनी यूजर को जो सर्च इंजन के थ्रू आए हैं उन्हें भी एक Secure Website पर ही भेजे इसलिए आपको अपनी वेबसाइट पर एचटीटीपीएस को इनेबल करना होगा

5. Duplicate Content & Canonical Tags

ब्लॉग पर डुप्लीकेट content होने के अलग अलग कारण हो सकते है इसलिए देखना होगा की डुप्लीकेट content किस टाइप का है यानि की यदि आप आर्टिकल लिखते है किसी दुसरे ब्लॉगर का content कॉपी करके तो आपको डुप्लीकेट content का error आएगा या फिर यदि आपका ही कोई आर्टिकल जो अलग अलग लिंक से ओपन होता है तो वह भी डुप्लीकेट content का error दे सकता है

यदि आपके किसी आर्टिकल के दो लिंक show होते है तो आप Canonical Tag जो की html element है का उपयोग करना होगा जो की यह बताता है की कौन सी लिंक main है और कौन सी लिंक डुप्लीकेट और इससे गूगल आपकी वही लिंक index करेगा जिस पर आपने canonical tag का उपयोग किया होगा

इसलिए आपको इस बात का ध्यान डुप्लीकेट content किस वजह से है यह देखना है और solve भी करना है नहीं तो इसका आपकी वेबसाइट रैंकिंग पर असर पढ़ेगा

6. Internal Linking & URL Structure

इंटरनल लिंकिंग और यूआरएल स्ट्रक्चर बी वेबसाइट को रैंक करने के लिए बहुत ही जरूरी है यदि आप इंटरनल लिंकिंग करते हैं तो गूगल व्हाट्स जब भी आपके आर्टिकल पर आता है तो वह उन लिंक को भी कॉल करता है जो आपके आर्टिकल में एड की हुई होती है साथी यूआरएल स्ट्रक्चर क्लीन होना यानी कि यूआरएल में कोई सिंबल नंबर इस तरह से कुछ भी उपयोग नहीं होना चाहिए आप सिंपल टेक्स्ट रखें और टेक्स्ट की लेंथ भी कुछ ज्यादा रखें तो यह यूआरएल स्ट्रक्चर वेबसाइट को रैंक करने के लिए बढ़िया रहेगा 

आपको अपने ब्लॉक पर 404 एरर  को भी ट्रैक करना है और इन पेज को चेक करना है कि इन पर क्या एरर है और यह सॉल्व कर ही आप अपने ब्लॉक की रैंकिंग को बढ़ा सकते हैं

7. Image Optimization

ब्लागिंग में इमेज optimization भी एक अच्छा तरीका है जो वेबसाइट की रैंकिंग बढ़ाने में आपकी हेल्प करेगा यदि आप ब्लॉग आर्टिकल में इमेज के साइज को अधिक रखते हैं तो इसे पूरा पेज लोड होने में टाइम लगाएगा और इससे आपकी रैंकिंग पर असर पड़ेगा

जब भी आप इमेज का उपयोग करें तो इमेज ऑप्टिमाइज कर ही अपलोड करें जिससे इमेज फास्ट लोड होगी और आपकी लोडिंग स्पीड इंप्रूव होगी

Technical SEO Checklist

  • Google Search Console का उपयोग करे और जांचे की साईट क्रॉलिंग और इंडेक्सिंग कैसे काम कर रहा है
  • PageSpeed Insights का उपयोग कर अपनी वेबसाइट की लोडिंग स्पीड को चेक करे
  • मोबाइल फ्रेंडली टेस्ट भी देखे की आपकी वेबसाइट अन्य स्क्रीन में कैसे लोड हो रही है
  • अपने ब्लॉग का XML sitemap सबमिट जरूर करे
  • robots.txt फाइल चेक करे कही कोई पेज robots.txt फाइल के कारण ब्लॉक तो नहीं हो रहा है
  • डुप्लीकेट लिंक के लिए canonical tag का उपयोग करे ताकि गूग्लेको पता चल सके की आपकी main लिक कौन सी है
  • ब्लॉग में css/js/html minify जरूर करे ताकि आपकी साईट जल्दी लोड हो सकते

आशा है Technical SEO Kya Hai लेख आपको जानकारी देने में मददगार रहा होगा। यदि आपको किसी भी जानकारी से सम्बंधित कोई प्रशन है तो आप हमें comment के माध्यम से पूछ सकते है

मेरा नाम अनूप भट्ट है और मैं उत्तराखंड (India) से हूँ। इस ब्लॉग पर आपको Blogging, Internet, Website, Technology के आलावा भी अन्य उपयोगी ज्ञान हिंदी में दिया जाता है। अधिक जानने के लिए आप About Us देखे।

Leave a Comment