Keyword Research in Hindi: एक ब्लॉग के लिए Keyword Research करना कितना जरुरी है आज जानेंगे हम इस पोस्ट में किसी भी ब्लॉग के लिए SEO कितना जरुरी है यह हर एक ब्लॉगर को पता होगा और Keyword Research भी SEO की ही एक Important भाग है

Keyword Research क्या है?
Keyword Research Blogging में एक ऐंसा method है जिससे यह पता लगाया जा सकता है की आखिर Search Engine पर यूजर क्या search कर रहा है, यह SEO का एक भाग है
Keyword Research की बात की जाये तो सबसे पहले हमें कीवर्ड का ज्ञान होना जरुरी है और इसके बारे में आपको Keyword क्या है से जानकारी मिल जाएगी लेकिन कीवर्ड के बारे में हम थोडा सा आपको यहाँ पर भी बता देते है की कीवर्ड यानि की जिस भी query को यूजर सर्च Engine पर Search कर रहा है वह एक कीवर्ड होता है
जब भी एक ब्लॉगर एक पोस्ट लिखता है तो उसे यदि यही पता नहीं होगा की यूजर क्या सर्च कर रहा है तो उसका पोस्ट लिखकर कोई फायदा नहीं होने वाला है, इसलिए Keyword Research SEO की एक अहम प्रक्रिया है
Keyword Research क्यों जरूरी है?
ब्लॉग्गिंग में Keyword Research कितना जरूरी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की यदि आप Keyword Research पर ध्यान देते है तो ही आपका ब्लॉग पर आपको अच्छा traffic मिल सकता है, साथ ही इसके आलावा भी Keyword Research ब्लॉग्गिंग के क्षेत्र में अहम् भूमिका रखता है
ऑडियंस तक अपनी Post पहुचाने के लिए
दोस्तों यदि आप कोई पोस्ट लिखते है तो उस पोस्ट पर ऑडियंस तभी आएगी जब आपने उस कीवर्ड का उपयोग किया हो जिसे ऑडियंस सर्च इंजन पर सर्च कर रही है, और यह जानने के लिए आपको कीवर्ड रिसर्च करना होगा, तभी आप जान सकते है की आखिर ऑडियंस क्या सर्च कर रही है और उस कीवर्ड का उपयोग कर आप ऑडियंस तक अपनी पोस्ट पंहुचा सकते है
Google पर रैंक करने के लिए
यदि बात की जाये गूगल की तो यह एक बड़ा सर्च इंजन है जिसका उपयोग बहुत से लोग कुछ न न कुछ जानने के लिए करते है, जब भी कोई यूजर कुछ भी सर्च करता है तो गूगल उसे केवल वही जानकारी सर्च करके दिखाता है जो यूजर की query से मैच खाता हो और उसे ही रैंक देता है
इसलिए आपको यूजर की क्या query है आपकी पोस्ट से रिलेटेड यह जानना जरुरी है और इसका उपयोग अपनी पोस्ट पे करना भी जरुरी है तभी गूगल भी आपकी उस जानकारी को रैंक करेगा
ट्रैफिक बढ़ाने के लिए
एक ब्लॉग के लिए ट्रैफिक बहुत अहम् है क्योंकि बिना ट्रैफिक के ब्लॉग कुछ भी नहीं है, अब यदि ब्लॉग पर ट्रैफिक लाना है तो हमें जो यूजर सर्च कर रहा है उसकी जानकारी होनी जरुरी है और इसका पता हम Keyword रिसर्च के माध्यम से ही लगा सकते है, साथ ही कीवर्ड रिसर्च के माध्यम से आने वाला ट्रैफिक long term केलिए भी रहता है और यह organic ट्रैफिक भी होता है
Monetization और Affiliate Marketing में मदद
एक अच्छा कीवर्ड आपको अच्छी कमाई करके भी दे सकता है क्योंकि हर एक कीवर्ड की अपनी एक CPC होती है जो कीवर्ड पर depended होती है, Keyword Research कर आप keyword की CPC भी देख सकते है
Competitor से आगे निकलने के लिए
ब्लॉग्गिंग में Competitor से आगे निकलना भी जरुरी है, यानि की यदि आपकी पोस्ट है तो उस टॉपिक पर बहुत से पोस्ट आपको मिलेंगे यदि आपको आगे निकलना है तो उस पोस्ट से रिलेटेड बेस्ट कीवर्ड आपको पता होना जरुरी है और इसका पता आप कीवर्ड रिसर्च से लगा सकते है
Keyword के प्रकार (Types of Keywords)
कीवर्ड रिसर्च करने से पहले हमें कीवर्ड का ज्ञान भी होना जरुरी है साथ ही हम जो भी कीवर्ड रिसर्च कर रहे है उसमे हमें किस किस टाइप के कीवर्ड मिलने वाले है इसका पता होना जरुरी है क्योंकि इनके भी अपने अपने हिसाब से अलग अलग फायदे आपको मिलेंगे
Short-Tail Keywords
यदि Short Tail Keyword की बात की जाये तो इस तरह के कीवर्ड में ज्यादातर एक word या फिर दो word आते है और इनकी सर्च वॉल्यूम बहुत अधिक होगी यानि की इसे बहुत से लोग सर्च कर रहे होंगे लेकिन इसमें कॉम्पीटिशन भी बहुत होगा इसके आलावा इस तरह के Keyword की CPC बहुत ज्यादा होगी
यदि इस तरह के कीवर्ड की बात की जाये तो keyword, Blogging, SEO और कुछ ऐंसे ही Keyword शोर्ट Tail keyword में आते है
Long-Tail Keywords
Long Tail keywords जो की लगभग 3 या इससे ज्यादा शब्दों के हो सकते है इस तरह के कीवर्ड की खासियत यह है की भले ही इनकी सर्च वॉल्यूम कम हो लेकिन इन पर कॉम्पीटिशन कम देखने को मिलेगा, साथ ही इस तरह के कीवर्ड पर आप audience को आसानी से टारगेट कर सकते है
जैसे की Online पैसे कैसे कमाएं इस तरह के Long Tail Keyword की बात की जाये तो इस पर audience को आसानी से लाया जा सकता है और कॉम्पीटिशन भी low होगा
LSI Keywords
LSI Keyword यानि की (Latent Semantic Indexing) keywords ऐंसे keywords होते है जो main keyword से रिलेटेड होते है यानि की यदि बात की नए Main Keyword की तो Blogging एक main Keyword है लेकिन इसके अंतर्गत हम ब्लॉग से पैसे कैसे कमाए इस तरह के LSI कीवर्ड का उपयोग करते है तो इस तरह के कीवर्ड से गूगल को समझाने में आसानी होगी की की यह आर्टिकल किस बारे में है
Best Keyword Research Tools
दोस्तों Keyword रिसर्च करने के लिए हमें कुछ टूल की मदद ले सकते है जो एक अच्छा कीवर्ड सर्च करने में हमारी मदद करते है, इनमे से कुछ टूल हमें फ्री में keyword रिसर्च करने में हेल्प करते है तो कुछ सर्विस paid भी है आमतौर पर जो भी बेस्ट कीवर्ड रिसर्च टूल्स है उनकी लिस्ट यह है –
- Google Keyword Planner
- Ahref
- SEMrush
- Google Trends
- Ubersuggest
- Answer the Public
Keyword Research कैसे करें? (Step-by-Step Guide)
दोस्तों कीवर्ड रिसर्च कैसे कैसे करना है इसकी जानकारी में भी आपको आगे देने वाले है वह भी स्टेप BY स्टेप
- सबसे पहले आपको जिस भी जानकारी के ऊपर आर्टिकल लिखना है उसका एक टॉपिक सेलेक्ट करे यानि की मान लीजिये यदि आप ब्लॉग्गिंग से पैसे कमाने के ऊपर टॉपिक लिख रहे है तो ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमाए यह आपका टॉपिक होगा
- आप अपने टॉपिक को कीवर्ड रिसर्च टूल के सहायता से चेक करे की इस टॉपिक पर कितना कॉम्पीटिशन है इसकी सर्च volume क्या है इस तरह से अपना कीवर्ड सेलेक्ट करे
- आप जो भी कीवर्ड सेलेक्ट करे उस कीवर्ड का उपयोग आप अपने ब्लॉग के Title, Meta Description, Heading, Image Alt Tag के साथ साथ अपने आर्टिकल में भी कीजिये
FAQs: Keyword Research in Hindi
Q1. Keyword Research क्यों जरूरी है?
कीवर्ड रिसर्च ब्लॉग की रैंकिंग और साथ ही ब्लॉग पर ट्रैफिक लेन के लिए बहुत जरुरी है
Q2. Long-tail कीवर्ड्स बेहतर क्यों माने जाते हैं?
long tail कीवर्ड आमतौर पर audience को टारगेट करने के लिए बेहतर है यानि की जो ऑडियंस जानना चाहती है आप वही जानकारी ऑडियंस तक पंहुचा रहे है तो इसके लिए long tail कीवर्ड बेहतर है साथ ही इस तरह के कीवर्ड पर कॉम्पीटिशन हम देखने को मिलता है
Q3. Free Keyword Research Tools कौन-कौन से हैं?
फ्री कीवर्ड रिसर्च टूल्स में गूगल कीवर्ड प्लानर, गूगल ट्रेंड, Ubersuggest, Answer the Public Free Tool है
Q4. एक ब्लॉग पोस्ट में कितने कीवर्ड होने चाहिए?
एक ब्लॉग पोस्ट में एक ही कीवर्ड होता है लेकिन हाँ उस main कीवर्ड के साथ आप रिलेटेड कीवर्ड का उपयोग भी कर सकते है अपने आर्टिकल में लेकिन इस बात का ध्यान रखे की आपको अपने कीवर्ड का ज्यादा उपयोग करने से बचना है