LSI Keywords क्या होते हैं? पूरी जानकारी हिंदी में | SEO में LSI का उपयोग कैसे करें

LSI Keywords जो की SEO का एक अहम् हिस्सा है, जिसका नाम आपने जरुर सुना होगा। ब्लॉग की रैंकिंग बढ़ाने से लेकर ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने में इसका बहुत ही उपयोग है इसलिए हम LSI Keywords क्या होते हैं? SEO में LSI keywords क्यों ज़रूरी हैं, और कैसे हम LSI keywords का पता लगा सकते है यह सब जानेगे इस आर्टिकल में माध्यम से।

lsi-keywords kya hote hai

LSI Keywords क्या होते हैं?

LSI यानि की Latent Semantic Indexing जो की ऐंसे कीवर्ड होते है जो सर्च इंजन को यह समझाने में सहायता करते है की कोई keyword किन किन other कीवर्ड या विषयों से जुड़ा है। अगर हम इस आर्टिकल को ही देखे तो यह है LSI Keyword से रिलेटेड है लेकिन SEO से जुड़ा है तो इस प्रकार SEO इस आर्टिकल के लिए LSI कीवर्ड हो गया और उससे गूगल को आर्टिकल समझाने में मदद मिलेगी।

LSI कीवर्ड केवल सर्च इंजन (जैसे गूगल) के लिए ही नहीं बल्कि यूजर के लिए भी काम के है क्योंकि गूगल के साथ साथ यदि कोई यूजर आपके आर्टिकल में आता है तो उसे जब आपके आर्टिकल में कुछ LSI keywords दिखते है तो वह फिर उन टॉपिक को भी जानने की कोशिश करेगा और उसे आपके आर्टिकल से और मदद मिलेगी।

LSI Keywords क्यों ज़रूरी हैं?

LSI Keywords क्या होते है समझने के बाद इनका क्या उपयोग है जानना भी जरुरी है LSI keywords का उपयोग आपको कैसे कैसे फायदे पहुंचा सकता है और कैसे सर्च इंजन, यूजर और index, ट्रैफिक पर इनका असर पड़ता है आइये जानते है आगे-

1. सर्च इंजन को आर्टिकल का मतलब समझाने के लिए

कोई भी आर्टिकल समझाने के लिए उससे रिलेटेड टॉपिक का जिक्र आर्टिकल में किया जाता है यानि की आप जो भी आर्टिकल लिखते है उससे जुड़े दुसरे टॉपिक का उपयोग यदि आर्टिकल में किया जाता है तो कोई भी सर्च इंजन जब भी आर्टिकल को क्रॉल करेगा तो उसको इस बात का पता भी चलेगा की आपने जो आर्टिकल लिखा है वह किससे सम्बंधित है।

जब तक सर्च इंजन आपके content का मतलब नहीं समझता है तब तक वह इसे index तो करेगा लेकिन आपके content को रैंकिंग नहीं मिल पायेगी, क्योंकि सर्च इंजन कंफ्यूज रहेगा की आखिर आपका content किस टॉपिक से रिलेटेड है और किस टाइप के यूजर के लिए यह content हेल्पफुल रहेगा।

जैसे की यदि इस आर्टिकल में हम केवल LSI Keyword topic के बारे में बताये तो गूगल कैसे समझ पायेगा की हम ब्लॉग्गिंग से रिलेटेड बात कर रहे है हम SEO से रिलेटेड बात कर रहे है इसलिए हमें LSI keyword का उपयोग करना होगा ताकि सर्च इंजन किसी भी तरह से कंफ्यूज ना हो और जो भी यूजर SEO के अंतर्गत LSI keywords के बारे में जानना चाहता है उस तक जानकारी पहुच जाये।

2. कंटेंट को अच्छे से समझाने के लिए

मान लीजिये जब भी कोई यूजर आपके इस content तक पहुँचता है और उसे आपके इस आर्टिकल के बारे में पढने पर केवल आपके इस आर्टिकल की जानकारी मिलती है तो वह अच्छे से नहीं समझ सकता है की आखिर इस content का उपयोग वह कहाँ करे या क्यों करे।

लेकिन यदि उसे यह जानकारी इसी आर्टिकल में मिल जाये की यह content किससे रिलेटेड है, और इस content से रिलेटेड सभी दुसरे टॉपिक का जिक्र भी इसी content में मिले तो उसे आसानी होगी आपके इस आर्टिकल को समझने में और वह तब अच्छे से इस आर्टिकल का उपयोग समझ पायेगा।

3. गूगल रैंकिंग सुधारने के लिए

LSI keywords का उपयोग गूगल रैंकिंग को सुधारने में भी किया जा सकता है कैसे आइये जानते है –

Search Engine (जैसे गूगल) के bots जो ब्लॉग में जानकारी ढूंढने के लिए crawl करते है को आपके content में content से रिलेटेड दूसरी जानकारी भी मिलती है तो गूगल के नजर में यह content यूजर के लिए उपयोगी रहेगा और गूगल इस आर्टिकल की रैंकिंग को सही करेगा।

गूगल जैसे सर्च इंजन चाहते है की जो भी यूजर अपनी query सर्च करे तो उसे जो result दिखे वह उसके लिए बेस्ट होने चाहिए और वह उन्हें ही बेस्ट मानेगा जो टॉपिक यूजर के हिसाब से जानकारी दे रहा हो और पढने में मज़ा भी आये और जिस आर्टिकल पर यूजर जितने देर रहेगा उसका Bounce rate उतना कम होगा और यह रैंकिंग सुधारने में मदद करेगा।

Multiple Keywords पर Rank करने के लिए

आर्टिकल में Main Keyword का उपयोग करने के आलावा LSI Keyword का उपयोग करने से सर्च result में वह आर्टिकल उपयोग किये गए दुसरे कीवर्ड के द्वारा भी रैंक हो सकता है यानि की main कीवर्ड के आलावा यदि आप टॉपिक से रिलेटेड LSI keyword उपयोग किये जाये वह कीवर्ड भी रैंक हो सकते है।

LSI Keywords कैसे ढूंढें?

LSI Keywords का उपयोग करने के लिए LSI keywords कैसे मिलेंगे यह जानना जरुरी है तभी आप अपने आर्टिकल पर उपयोगी LSI keywords का उपयोग कर पाएंगे, और यह सब कैसे करना है आइये जानते है आगे-

1. Google Search से

जब भी गूगल पर कुछ सर्च किया जाता है तो गूगल People also ask का एक फीचर देता है जिसमे हम देख सकते है की आपके टॉपिक से रिलेटेड कुछ suggestion मिलते है जो की लोग सर्च करते है उससे रिलेटेड रहते है तो यही वो LSI keywords है जिनका उपयोग कर आप अपने आर्टिकल में उपयोग कर सकते है

2. Google Auto Suggest

गूगल पर जब भी यूजर कुछ सर्च करता है तो जैसे जैसे यूजर सर्च करता है गूगल कुछ Auto Suggest query दिखाता है जो यूजर के टाइप किये डाटा से रिलेटेड होती है तो यूजर इनका उपयोग LSI keywords के लिए उपयोग कर सकता है

3. LSI keyword generator का इस्तेमाल

LSI keywords का पता लगाने के लिए बहुत से टूल है जिनमे आप अपना टॉपिक सर्च करते है तो आपको सर्च किये गए टॉपिक के हिसाब से LSI keywords मिलते है जिनका उपयोग आप कर सकते है तो चलिए जानते है उन LSI keyword generator के बारे में –

  • Ubersuggest
  • Answer The Public
  • LSIGraph.com
  • SEMrush / Ahrefs (Paid)

LSI Keywords का इस्तेमाल कैसे करें?

जहाँ तक हमें पता है LSI keywords जो की किसी भी main keywords से रिलेटेड कुछ keywords या टॉपिक होते है और SEO content में LSI कैसे जोड़ें इस जानकारी का होना भी बहुत जरुरी है तो आइये इस बारे में जान लेते है-

यदि देखा जाये तो LSI keywords का उपयोग एक आर्टिकल में Title, Meta Description, URL, Image Alt Text, Content, Heading में किया जा सकता है लेकिन यदि इन सभी जगह अगर आप LSI keywords का उपयोग न कर पाए तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की content के साथ साथ Heading, Meta Description में होना जरुरी है।

आपको इस बात का ध्यान रखना है की आप जहाँ भी LSI keywords का उपयोग करे तो उस कीवर्ड के साथ आपका content match होना जरुरी है ऐंसा नहीं होना चाहिए की आपने LSI keywords उपयोग करने के चक्कर में जबरदस्ती उस keywords को ऐड किया हो, जिससे आपका content एक स्पैम कंटेंट लगे।

LSI कीवर्ड का इस्तेमाल करते समय यह ध्यान रखे आपको ऐंसा भी नहीं है की बहुत सरे LSI keywords का उपयोग करना है बल्कि आप कुछ जरुरी keywords का उपयोग कर भी अपनी पोस्ट की रैंकिंग को बढ़ाने में मदद कर सकते है।

निष्कर्ष (Conclusion):

LSI Keywords किसी भी आर्टिकल के लिए बहुत जरुरी है जो की केवल सर्च इंजन को ही नहीं बल्कि यूजर को भी content समझने में मदद करते है इसलिए जहाँ जहाँ संभव हो सकते LSI keywords का उपयोग किया जाना चाहिए।

मेरा नाम अनूप भट्ट है और मैं उत्तराखंड (India) से हूँ। इस ब्लॉग पर आपको Blogging, Internet, Website, Technology के आलावा भी अन्य उपयोगी ज्ञान हिंदी में दिया जाता है। अधिक जानने के लिए आप About Us देखे।

Leave a Comment