नमस्कार दोस्तों आज हम जानेगे On Page SEO क्या है, एक ब्लॉगर को यह तो अच्छी तरह से पता है की SEO ब्लॉग के लिए कितना Important है, क्योंकि इससे केवल ब्लॉग की रैंकिंग ही नहीं बल्कि ब्लॉग पर ट्रैफिक भी लाया जा सकता है
लेकिन SEO तो एक छोटा टॉपिक है नहीं बल्कि बहुत से method मिलकर ही SEO को Complete ही अपने ब्लॉग पर apply किया जा सकता है और On page SEO भी बहुत Important है यदि आप अच्छे से अपने ब्लॉग को SEO फ्रेंडली बनाना चाहते है तो

On-Page SEO क्या है?
यदि बात की जाये On Page SEO क्या है तो आपको बता दे जब ही कोई आर्टिकल लिखा जाता है तो उस आर्टिकल को गूगल पर रैंक करने केलिए कुछ method को follow करना होता है जिन्हें आप किसी आर्टिकल के अन्दर ही कर सकते है यानि की अपनी वेबसाइट के अन्दर करते है
On Page SEO में content की quality, Post Title, Meta Description, Heading, Image Alt Tag, Internal Link, Page Speed, Mobile Friendly Design, Post URL ये सभी शामिल है
On-Page SEO Kaise kare
जब भी कोई भी आर्टिकल लिखा जा रहा है तो On Page SEO के सभी method को follow करना बहुत जरुरी है क्योंकि इसके बिना आप जो भी आर्टिकल लिख रहे है वह Search Engine नहीं समझ पायेगा और फिर आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक तो क्या आपका आर्टिकल सर्च इंजन पर रैंक ही नहीं हो पायेगा
यदि आप चाहते हो की आप जो जानकारी दे रहे है और जब भी यूजर को उस जानकारी की जरुरत है और वह सर्च इंजन पर सर्च करे और आपका आर्टिकल उसे दिखाई दे तो आपको On page SEO को Ignore नहीं करना चाहिए (‘On-Page SEO Checklist Hindi)
टाइटल टैग (Title Tag)
जब भी एक ब्लॉगर किसी भी जानकारी पर कोई आर्टिकल लिख रहा होता है तो उसे उस पोस्ट के लिए एक टाइटल देना होता है और यह टाइटल गूगल जैसे सर्च इंजन के साथ साथ यूजर के लिए भी खास होता है लेकिन टाइटल कैसे देना है यह समझ लेते है
जब भी कोई आर्टिकल लिखा जाता है तो सबसे पहले उस उस आर्टिकल के लिए keyword सेलेक्ट किया जाता है तो उसी कीवर्ड का उपयोग आर्टिकल के इस टाइटल में भी उपयोग होना चाहिए
टाइटल लिखते समय इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए की टाइटल बहुत छोटा या फिर बहुत बड़ा नहीं होना चाहिए यानि की आप ज्यादा से ज्यादा टाइटल केलिए 60 कैरेक्टर का उपयोग करे
मेटा डिस्क्रिप्शन (Meta Description)
Meta Description की बात की जाये तो आपको Meta Description लगभग 150-160 कैरेक्टर का रखना चाहिए, जब भी यूजर किसी भी सर्च इंजन पर अपनी query सर्च करता है तो उसे बहुत सी आर्टिकल show होते है जिसमे उसे किसी एक ब्लॉग का टाइटल और टाइटल के निचे जो छोटा सा Description Show होता है वही Meta Description होता है
Meta Description को हमेशा ऐंसा रखे ताकि यूजर हो चाहे गूगल उसे पढकर पोस्ट का अंदाजा लगा सके की पोस्ट किस बारे में होने वाली है साथ ही इसमें कॉल टू एक्शन जैसे शब्द भी रखने चाहिए जैसे की पूरा पढ़े आगे देखे, आभी जाने
हेडिंग टैग्स (H1, H2, H3…)
एक आर्टिकल में हैडिंग का उपयोग करना भी आर्टिकल को और attractive बना सकता है साथ ही यूजर दी गई जानकारी को अच्छे से समझ सकता है लेकिन हैडिंग का उपयोग करने से पहले कुछ बातों का ध्यान होना जरुरी है
जब भी आप आर्टिकल लिखे तो उसमे H1, H2, H3 और यदि और डिटेल्स में गए तो H4 हैडिंग का उपयोग किया जा सकता है लेकिन ध्यान रहे आर्टिकल में केवल एक ही H1 टैग का उपयोग होना चाहिए
आप जो भी हैडिंग रखे ध्यान रहे उस हैडिंग में आपको अपने आर्टिकल का कीवर्ड भी मेंशन करना होगा, इसके आलावा आप Sub Heading का उपयोग करे और ज्यादा ही Sub Heading का उपयोग करने से बचे
URL संरचना (URL Structure)
एक आर्टिकल की अपनी एक uniqe URL होती है यानि की URL एड्रेस होता है जिसे ओपन करने से आपको आपका आर्टिकल show हो जाता है, इस यूआरएल को भी आपको SEO फ्रेंडली बनाना है
आपको यूआरएल में अपने कीवर्ड को मेंशन करना है, साथ ही इस बात का ध्यान रखना है की आप छोटा यूआरएल ही रखे ज्यादा बड़ा यूआरएल आपके आर्टिकल को रैंक करने में प्रॉब्लम कर सकता है इसके आलावा यूआरएल में टेक्स्ट हो इतना ही काफी है स्पेशल कैरेक्टर का फिर नंबर का उपयोग करने से बचे
इमेज ऑल्ट टैग (Image ALT Tag)
आर्टिकल में इमेज का उपयोग करना भी जरुरी है लेकिन सर्च इंजन को इमेज का पता कैसे चलेगा की यह इमेज किस बारे में है इसलिए Image ALT Tag का उपयोग किया जाता है जिससे सर्च इंजन समझ सके की जो इमेज आर्टिकल में ऐड है वह किस बारे में है
इमेज ऑल्ट टैग में आपको अपने आर्टिकल का कीवर्ड भी ऐड करना चाहिए, इससे इमेज के माध्यम से भी आर्टिकल की रैंकिंग बढती है
कीवर्ड का सही इस्तेमाल
आर्टिकल में कीवर्ड का उपयोग कहाँ कहाँ होता है यह हम बता चुके है लेकिन आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए की इसके आलावा आपको कीवर्ड का उपयोग अपने आर्टिकल में भी करना चाहिए लेकिन कीवर्ड का ज्यादा उपयोग करने से भी बचे इसके आलावा आप कीवर्ड से रिलेटेड कीवर्ड का उपयोग कर सकते है
इंटरनल और एक्सटर्नल लिंकिंग
आर्टिकल लिखते समय यह भी हो सकता है की आप किसी टॉपिक की जानकारी दे रहे हो और आपने उस टॉपिक पर आर्टिकल भी लिखा हो तो ऐंसे में आप उस आर्टिकल की लिंक दे सके साथ है जो आपके ब्लॉग के लिए Internal Link होगा और यदि आप किसी बाहरी वेबसाइट External Link का उपयोग करना चाहते है तो उसका उपयोग भी कर सकते है
मोबाइल फ्रेंडली डिज़ाइन
आपकी वेबसाइट पर यदि आपने आर्टिकल लिखने में बहुत मेहनत की है लेकिन यदि आपकी वेबसाइट मोबाइल में ठीक से दिखाई नहीं दे रही तो इससे आपकी सारी मेहनत में पानी फिर सकता है, क्योंकि एक ब्लॉग का ज्यादातर ट्रैफिक मोबाइल से ही आता है
अब यदि मोबाइल पर वेबसाइट सही से ओपन नहीं हो तो इससे ब्लॉग के ट्रैफिक पर असर पड़ेगा क्योंकि यूजर ऐंसी वेबसाइट पर रुकेगा ही नहीं इसलिए अपनी वेबसाइट को मोबाइल फ्रेंडली डिजाईन करे
पेज स्पीड
आपकी वेबसाइट की लोडिंग स्पीड का सही होना जरुरी है क्योंकि कोई भी यूजर उसी वेबसाइट पर रुकना पसंद करेगा जो जल्दी से लोड हो रही हो, यदि आपकी वेबसाइट slow ओपन होती है तो इससे आपकी वेबसाइट पर आने वाले ट्रैफिक पर इसका असर पड़ेगा
पेज स्पीड चेक करने केलिए आप Google PageSpeed Insight टूल का उपयोग कर सकते है साथ ही यह से आप यह भी देख सकते है की आपकी पेज स्पीड slow किस वजह से है, इसके आलावा आप आर्टिकल में जो भी इमेज अपलोड करे ध्यान रखे वह compress होनी चाहिए
Content Quality
आर्टिकल में content quality बहुत मायने रखती है, और content की quality तभी सही होती है जब आप आर्टिकल कही से कॉपी न करके बल्कि यूजर के हिसाब से लिखते है की आखिर यूजर जो जानना चाहता है उसे आपके आर्टिकल को पढ़कर मिल भी रहा है या नहीं
आर्टिकल को यदि आप लगभग ज्यादा से ज्यादा शब्दों में लिखे तो इससे भी आपके content quality में फर्क पड़ेगा
On-Page SEO क्यों जरूरी है?
दोस्तों जब भी यूजर आर्टिकल को पढता है वह तो आर्टिकल को समझ सकता है, लेकिन यदि आपको सर्च इंजन के bots को अपने आर्टिकल के बारे में बताना है तो आपको On Page SEO का उपयोग करना होगा तभी सर्च इंजन किसी यूजर के query आने पर आपके आर्टिकल को दिखा पायेगा
जब आप On Page SEO करते है तो इससे सर्च इंजन को आपके आर्टिकल को समझने में आसानी होती है और जब सर्च इंजन आपके आर्टिकल को समझ जाये तो तभी वह आपका आर्टिकल यूजर को दिखायेगा और रैंक करेगा
अच्छे तरह से On Page SEO करने पर आपके ब्लॉग की अच्छी रैंकिंग ही नहीं बल्कि आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आना भी शुरू होगा यूजर का आपके आर्टिकल के प्रति एंगेजमेंट बढेगा