SEO Friendly Article Kaise Likhe : यदि आप Blog की Post को SEO ( Search Engine Optimization ) Friendly कैसे बनाये या SEO को ध्यान में रखकर article likhne ka sahi tarika क्या है जानना चाहते है तो ये पोस्ट इसमें आपकी मदद कर सकती है.
किसी भी Blog या Website के लिए SEO ( Search Engine Optimization ) बहुत जरूरी है क्योंकि यदि आप SEO को ध्यान में रखकर Post लिखते है तो आप अपनी Post Search Engine में सही जगह पर Rank करवा सकते है.
एक Blogger के लिए SEO, Post पर traffic लाने में बहुत मदद करता है. इसके आलावा आपका SEO friendly blog post बहुत जरूरी है यदि आप अच्छी Earning करना चाहते है तो. यदि आप एक New Blogger हो तो आपको अपनी Post लिखते समय SEO का ध्यान रखना होगा क्योंकि SEO किसी Website या Blog पर Traffic ला सकता है और यह Blog के लिए बहुत जरूरी है.

SEO से क्या फायदे है
यदि Blog की Post SEO को ध्यान में रखकर लिखें तो इससे आप अपनी Post को Search Result के Top में ला सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि आप अपनी Post को SEO Friendly कैसे बनाये और इसके लिए क्या करना है और यदि आप बताये गए सभी Step को Follow करते हैं तो इससे आपकी पोस्ट SEO Optimization हो जाएगी और इससे आपकी Website Ranking Top में आने में सहायता मिलेगी और यदि आप अपनी एक Free Blog या Website बनाना चाहते है तो आप हमारी इस पोस्ट को पढ़ सकते है.
SEO Friendly Article Kaise Likhe
Seo Friendly Post को अच्छे तरीके से लिखने के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की पोस्ट में उपयोग होने वाली Image, Title, Post Content, Post Link के साथ साथ और भी बहुत सी जानकारी आपकी पोस्ट में होनी चाहिए और इनके किस तरह से seo Friendly बनाया जाये इसके लिए आपको आगे पूरी जानकारी मिलने वाली है –
सही Keyword चुने
किसी भी पोस्ट के लिए keyword बहुत जरूरी है और इसके बिना SEO Friendly Article नहीं लिखा जा सकता है क्योंकि Keyword के आधार पर ही आपकी SEO की Process Start होती है इसके बिना आप यदि पोस्ट लिखते है तो आपको उसका कुछ फायदा नहीं होने वाला है.
Keyword Select करने के लिए आपको Keyword Research करनी होगी जिसके लिए बहुत से Tool मिलते है जिनमे से बहुत से Free Tool भी शामिल है, यदि आप अपनी Post के लिए Keyword Select करना चाहते है तो आप Google Keyword Planner, Ahrefs (free version), Keywords Everywhere Tool, Ubersuggest की सहायता ले सकते है.
Keyword का उपयोग आपको अपनी पोस्ट में बहुत सी जगह पर करना होगा लेकिन आप इस बात का ध्यान रखे की आपको Keyword का उपयोग बहुत अधिक करने से बचना है. आपको अपनी Post में Keyword को 1% से लेकर 2.5% तक ही रखना है.
SEO Friendly Title लिखे
जब आप Article लिखे तो आपको Article के लिए एक Attractive Title लिखना है, यानि की ऐंसा टाइटल लिखे जिससे यूजर की जिज्ञाशा आर्टिकल को पढने के लिए बढे क्योंकि Title को Attractive बनाना ही SEO नहीं है इसमें आपको पोस्ट का keyword भी Add करना है,
मतलब आपको टाइटल में अपना keyword Add कर एक ऐंसा attractive टाइटल बनाना है, जिसे पढ़कर Visitor आपके Blog में Visit करे और Search Engine Index, इसलिए आप अपनी Post के लिए एक छोटा कीवर्ड को ऐड कर SEO फ्रेंडली टाइटल बनाये.
Title को SEO Friendly बनाने के लिए आपको टाइटल की length का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि पोस्ट के लिए छोटा टाइटल या बहुत अधिक लम्बा टाइटल लिखना भी अच्छा नहीं है इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की आप टाइटल 51 से 71 Characters के बिच रखे.
Meta Description जरुर लिखे
आप अपनी Post लिखने के बाद Meta Description में भी अपने Post के बारें में 155 से 160 characters तक कुछ लिख सकते है यहाँ पर आपको कम से कम ही शब्दों में अपनी पोस्ट की जानकारी देनी है क्योंकि जब भी कोई यूजर सर्च करता है तो उसे गूगल में आपके आर्टिकल का Title और Meta Description ही दिखाई देते है
यदि आप इसे खाली छोड़ दें तो आपकी यह Post Search Engine में Rank होने की सम्भावना कम है क्योंकि कोई भी वेबसाइट या पोस्ट सर्च इंजन में मेटा डिस्क्रिप्शन के साथ शो होती है और यदि आपकी पोस्ट का मेटा डिस्क्रिप्शन नहीं है तो सर्च इंजन पोस्ट से किसी भी टेक्स्ट को लेकर मेटा डिस्क्रिप्शन के तौर पर Show करवा देता है और इससे आपको उतना फायदा नहीं होगा जो पोस्ट से Related Description Add करने पर मिलेगा.
Meta Description को SEO Friendly बनाने के लिए कम से कम शब्दों में अपनी पोस्ट की जानकारी देने के आलावा आपको पोस्ट का main keyword भी ऐड करना होगा, साथ ही आप एक्शन word जैसे “और पढ़े” “पूरा पढ़े” जैसे शब्दों का भी उपयोग करे
Heading Structure का सही उपयोग करे
एक पोस्ट में Heading का उपयोग करना भी बहुत जरूरी है आपकी पोस्ट का टाइटल H1 Heading Tag में होता है इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना है की आप Post में other H1 का उपयोग न करे आप sub heading का उपयोग कर सकते है जैसे H2, H3, H4.
पोस्ट में Heading का उपयोग करने पर आपको इस बात का ध्यान देना होगा की आप उस हैडिंग में अन्दर कितने वर्ड लिख रहे है इसका मतलब है की आप जिस भी Topic के लिए हैडिंग का उपयोग कर रहे है उसमे आप जो जानकारी देंगे आपको उसे Short नहीं रखना है और यदि जानकारी 300 Word से कम है तो उसके लिए आप Heading का उपयोग ना ही करे तो बेहतर होगा.
जब आप Heading का उपयोग करे तो आपको उसमे भी कीवर्ड को ऐड करना होगा और पोस्ट में बहुत अधिक हैडिंग टैग का उपयोग भी ना करे.
Keyword Placement का रखे ध्यान
कीवर्ड प्लेसमेंट का ध्यान रखना बहुत जरुरी है, यानि की आपको इस बात का पता होना चाहिए की आपको कहां कहां keyword रखना है और आपको बता दे आपको अपने पोस्ट के Title, Meta Description, Article के पहले पैराग्राफ, और लास्ट पैराग्राफ, Heading, Image Name, Image Alt Tag में ही अपने कीवर्ड का उपयोग करना है
इसके अल्वा आप रिलेटेड कीवर्ड का उपयोग कर सकते है लेकिन यदि आप अपने main कीवर्ड का अधिक उपयोग करते है तो इससे आपकी पोस्ट पर Keyword stuffing होगी और आर्टिकल को Google penalize करेगा
Post Content
इसके बाद आप अपनी Post लिखना Start करते हैं तो इस Post में आप जो लिखना चाहे लिख सकते हैं और एक बेहतर तरीके से लिखना जरूरी है जिससे इसे पढने वाले को यह समझ आ सके कि आप क्या समझाना चाहते हैं अपनी Post के First Paragraph में 150 शब्दों के अन्दर आपको अपने Keyword को Fill करना है जो आपने अपने Title में दिया है, Keyword को आप अपने Post के Last Paragraph में भी Add करना है.
Post को SEO Friendly बनाने के लिए आपको अपनी Post के लिए कम से कम कितने Word का उपयोग कर रहे है इस बात का ध्यान भी रखना होगा क्योंकि आपको Post जितनी लम्बी होगी आपको seo उतना अधिक मजबूत होगा. इसके आलावा आपको इस बात का ध्यान भी रखना है की आप Post कितनी भी लम्बी लिखे लेकिन उसमे आपको जानकारी पूरी देनी है. आप अधूरी जानकारी के साथ Post Publish ना करे.
आप पोस्ट में कीवर्ड का उपयोग तो करेंगे लेकिन इसके आलावा आपको कीवर्ड से Related Keyword को भी अपनी पोस्ट में Add करना होगा जिससे आपको seo में मदद मिलेगी.
Permalink को short रखें
Permalink भी SEO के लिए बहुत जरूरी है. यह Post का Address होता है. यहाँ पर आप अपनी Post के Title से कुछ Word Add कर सकते है. साथ में ही आपको इसमें Keyword भी Add करना है.
यदि आप किसी भी Blog की Post को Open करें तो आप देखेंगे की Blog Address के साथ कुछ Word Show होते है जो पोस्ट के Title से Related होते है और यहाँ पर भी टेक्स्ट की length का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि वह link तब तक seo Friendly नहीं होगी जब तक आप इसमें पोस्ट का Keyword Add नहीं करते है.
Image Alt Text को जोड़ें
Search engine Image को read करने के लिए alt text का उपयोग करता है इसका मतलब यह है की सर्च इंजन टेक्स्ट को read तो कर सकता है लेकिन इमेज किस बारे में यह उसे तब तक नहीं पता चल सकता जब तक इमेज का alt text Add नहीं किया गया हो.
Seo Friendly Post लिखने के लिए आपको Image का उपयोग भी करना होगा और Image में Alt Text का उपयोग करना होगा. Alt Text में आपको पोस्ट के कीवर्ड को भी ऐड करना है.
Image को Rename करे
यदि आप अपने Blog में Image का उपयोग करते है तो आपको Image को Upload करने से पहले अपनी Image का Name अपनी Post के हिसाब से लिखना है. इसमें आपको अपना Keyword भी Add करना है. Seo Friendly Post बनाने के लिए आपको इस प्रोसेस को करना भी बहुत जरूरी है.
जब भी हम किसी इमेज को डाउनलोड या pic शूट करते है तो उसमे एक डिफ़ॉल्ट नाम होता है जैसे Img.jpg तो इसकी जगह आपको इमेज का नाम कीवर्ड के साथ देना होगा जो आपकी पोस्ट से Related हो.
Image Optimization भी करे
आप अपने Blog में Image का Size ज्यादा से ज्यादा 100 KB से कम ही रखें. SEO के लिए आपकी पोस्ट में उपयोग होने वाली Image का Optimization होना जरूरी है यह करने पर आपके Blog की Loading Speed भी बढेगी.
आप Image Optimization के लिए किसी Image Compress का उपयोग कर सकते है जो Image के Size को कम कर दे लेकिन Image की Quality पर कोई Change ना हो.
Internal & External Linking का भी उपयोग करे
आपको Article में अपने ब्लॉग की other पोस्ट की link को ऐड करना भी seo friendly post लिखने के लिए हेल्पफुल है. इससे पोस्ट की Quality पहले के मुताबिक अधिक हो जाती है जो सर्च इंजन में Better Ranking के साथ साथ विसिटर के लिए भी उपयोगी हो सकती है.
Internal Link का उपयोग करते समय आप इस बात को ध्यान में जरूर रखे की आप यूजर को जिस जानकारी को समझा रहे है यदि आपने उस टॉपिक से रिलेटेड पोस्ट लिखी है तो आप उसकी link ऐड करे जिससे आपकी पोस्ट की Quality बढ़ जायेगी.
Internal Linking के आलावा यदि आप other ब्लॉग वेबसाइट की लिंक भी ऐड करें तो SEO स्कोर बढेगा, जहाँ पर जुरुरत हो वहां पर आप अपने यूजर के लिए जानकारी का source या फिर हेल्पफुल इनफार्मेशन के लिए किसी दुसरे ब्लॉग या वेबसाइट की लिंक शेयर कर सकते है
Article को Social Media या Other Platform में Share करे
जब आप अपने आर्टिकल को publish करते है तो आपको अपने आर्टिकल को सोशल मीडिया के साथ साथ other प्लेटफार्म में भी शेयर करना होगा साथ ही अपनी पोस्ट की backlink बनाने केलिए guest पोस्ट, comment का उपयोग भी करे
blog writing tips को follow करने से आपका SEO सही होगा और आपको organic ट्रैफिक मिलेगा, साथ ही जब आप सोशल मीडिया पर अपना आर्टिकल शेयर करते है तो यहाँ से भी आपको ट्रैफिक मिलेगा जो की आपके ब्लॉग की रैंकिंग के लिए बेहतर होगा
आशा करते है की SEO Friendly Article Kaise Likhe आर्टिकल से आपको बहुत कुछ जानने को मिला होगा और इससे आपके बहुत से सवालों के जवाब मिले होंगे लेकिन यदि फिर भी आपको कोई सवाल है इस पोस्ट से रिलेटेड तो आप comment के माध्यम से हमें पूछ सकते है
Great Post Bro…! Thanks For Sharing Your Experience Knowledge
Very very helpful information.. Thanks for sharing good information
Bohat Help Full Jankari Share Karte Ho Aap Sir