इंडेन गैस बुकिंग कैसे करें 2026 | Online, SMS, Call से आसान तरीका (Step by Step Guide)

Indane Gas का उपयोग लाखों लोग हर दिन खाना बनाने और अन्य कामो के लिए करते है, घरेलु हो या व्यावसायिक Indane Gas भारत की एक प्रमुख LPG Gas सेवा देने वाली company है जिसे Indian Oil के द्वारा संचालित किया जाता है। पहले के मुताबिक आज के समय में देखा जाये तो Indane Gas के भरे हुए सिलेंडर के लिए आपको एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है, आप indane gas booking kaise kare जानकारी पाने के बाद घर से ही बैठ कर इंडेन गैस बुकिंग कर सकते है।

Table of Contents

इंडेन गैस बुकिंग के तरीके

indane gas booking kaise kare 1

Indane gas booking करने के गैस एजेंसी जाने के आलावा भी बहुत से तरीके है जिनका उपयोग हम Indane Gas Book करने के लिए कर सकते है और इसके लिए केवल मोबाइल और इन्टरनेट ही काफी है, तो चलिए जानते है Indane Gas Booking ke tarike क्या-क्या है।

  • मोबाइल ऐप से गैस बुक करें
  • SMS से गैस बुक करें
  • कॉल करके गैस बुक करें
  • ऑनलाइन वेबसाइट से गैस बुक करें

SMS से Indane Gas Booking Kaise Kare

केवल एक एसएमएस और आपका गैस बुक और इसके लिए आपको बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा

  • अपने Registered mobile number से आपको एक SMS send करना है जिसके लिए आपको SMS में लिखना होगा REFILL <space> Consumer Number (Example: REFILL 12345678) और इस SMS को 7718955555 इस number पर send करे।
  • आपको एक confirmation SMS आएगा जिसमे Booking number, Delivery Date/time, Payment info (cash/online) की जानकारी दी जाएगी।
  • इस confirmation SMS के आलावा आपको एक दूसरा SMS भी मिलेगा जो की Booking order confirmation होने के बाद Invoice generate होने के बाद मिलता है जिसमे आपको DAC दिया जायेगा।
  • यही DAC नंबर आपको गैस डिलीवरी के समय देना होगा जिससे आपको गैस सिलेंडर आसानी से मिल जायेगा

मोबाइल ऐप से इंडेन गैस बुकिंग कैसे करें?

Indene Gas Book आप mobile app के द्वारा भी कर सकते है, और यहाँ आपको अन्य तरीकों के मुकाबले ज्यादा जानकारी मिलती है यानि की आप यदि order कैंसिल करना चाहते तो कर सकते है।

  • आपको Google Play Store से IndianOil One app को install करना होगा।
  • यदि आप पहली बार इसका उपयोग कर रहे है तो फिर Consumer Number / LPG ID के माध्यम से अपना account बनायें और यदि अकाउंट पहले से है तो register mobile number और OTP के माध्यम से लॉग इन करें।
  • Book Cylinder आप्शन का उपयोग कर आप अपना Gas book करवाएं।

वेबसाइट से LPG गैस बुकिंग

  • Indane Gas की Official Website पर visit करें
  • registered mobile number / Consumer Number की सहायता से अपना अकाउंट बनाएं या लॉग इन करें
  • Dashboard में Book Your Cylinder option पर क्लिक करें डिटेल्स confirm करें
  • इसके बाद सबमिट करते ही आपको LPG गैस बुक हो जायेगा, जिसका confirmation SMS आपको आपके मोबाइल पर मिल जायेगा।

कॉल (IVRS) से इंडेन गैस बुकिंग कैसे करें?

  • कॉल के माध्यम से गैस बुक करने के लिए आपको 8454955555 इस नंबर पर अपने registered mobile number से call करनी होगी।
  • यह कॉल लगने के बाद अपने आप ही कट हो जाएगी, और इतना करते ही आपको LPG Gas Book हो जायेगा जिसका confirmation SMS आपको मिल जायेगा और उसके बाद Invoice generate होने के बाद DAC नंबर भी मिल जायेगा।

WhatsApp से इंडेन गैस बुकिंग कैसे करें

  • WhatsApp के माध्यम से Indene Gas Book करने के आपको आपके Indene Gas Connection से जुड़े Mobile नंबर से 7588888824 इस number पर Hi यह text send करना होगा।
  • इसके बाद आपको option select कर आगे बढ़ना है जिसमे सबसे पहले आपको language सेलेक्ट करनी होगी।
  • इसके बाद आपको कुछ और menu दिखाई देगी जिसमे आपको Book LPG Refill Select करना होगा।
  • अब आपको जिस Person के नाम से यह connection है उसका नाम दिखाई देगा। साथ ही इस process को आगे बढ़ाने केलिए आपको Yes select करना होगा।
  • यह process करते ही आपका Booking order successfully Placed हो जायेगा और आपको text message के माध्यम से इसकी जानकारी भी मिल जाएगी साथ ही आपको DAC No. भी text message के माध्यम से मिल जायेगा।

इंडेन गैस बुकिंग स्टेटस कैसे चेक करें?

जिस तरह इंडेन गैस बुक करना आसन है उसी तरीके से इसका बुकिंग स्टेटस जानना भी उतना ही आसन है तो चलिए जानते है की आखिर इंडेन गैस बुकिंग स्टेटस कैसे देख सकत है।

ऑनलाइन वेबसाइट से स्टेटस चेक करें

आप इंडेन गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपनी बुकिंग का स्टेटस देख सकते हैं।

  • इंडेन गैस की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
  • “Track Your Refill” या “Booking Status” विकल्प पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर या LPG ID दर्ज करें
  • स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा

SMS के जरिए स्टेटस चेक करें

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप SMS से भी स्टेटस जान सकते हैं।

  • Resisted Mobile Number से आपको एक SMS send करना होगा
  • SMS में लिखे STATUS <Booking ID> और इसे 7718955555 इस नंबर पर भेजें
  • आपको SMS के जरिये इंडेन गैस बुकिंग स्टेटस मिल जायेगा

IVRS (Call) के जरिए स्टेटस जानें

आप कॉल करके भी अपने गैस बुकिंग का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8454955555 नंबर पर कॉल करें
  • जिस भाषा में जानकारी चाहिए वह भाषा चुनें
  • “Booking Status” का विकल्प चुनें
  • आपको बुकिंग स्टेटस बता दिया जायेगा

मोबाइल ऐप से स्टेटस चेक करें

आप मोबाइल ऐप के जरिए भी स्टेटस देख सकते हैं।

  • अपने मोबाइल में Indian Oil ONE App डाउनलोड करें
  • लॉगिन करें
  • “My Bookings” के आप्शन पर जाएं
  • वहां आपका स्टेटस दिख जाएगा

इंडेन गैस पेमेंट कैसे करें? (Online, UPI, Cash सभी तरीके)

एलपीजी गैस पेमेंट करने के लिए आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम मिलते है यदि आप ऑनलाइन पेमेंट करना चाहते है तो आप इंडियन आयल की वेबसाइट या एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते है जहाँ आप अपने एलपीजी कनेक्शन को लॉग इन कर पेमेंट कर सकते है7

ऑनलाइन पेमेंट कैसे करें?

  1. Online Payment करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट या मोबाइल एप्लीकेशन में जाएँ
  2. मोबाइल नंबर / LPG ID से से लॉग इन करें
  3. My Booking में आपको आपका Order show होगा जिसमे आपको Pay Now पर क्लिक करना होगा
  4. पेमेंट मोड में आप UPI / Debit Card / Net Banking चुन सकते है
  5. पेमेंट का कन्फर्मेशन आपको SMS के द्वारा मिल जायेगा

Google Pay, PhonePe, Paytm) से पेमेंट कैसे करें

  • आपके पास Google Pay / PhonePe / Paytm जो भी UPI एप्प है उसे Open करें
  • आपको Bill Payment ऑप्शन सेलेक्ट करना है
  • Gas Cylinder Booking का आप्शन सर्च करें
  • Indane Gas (Indian oil) Select करें
  • Customer ID या मोबाइल नंबर डालें और पेमेंट करें

Cash on Delivery (COD) पेमेंट करें

आपके पास Cash on Delivery का आप्शन भी होता है

  • डिलीवरी के समय गैस सिलेंडर लेने पर
  • डिलीवरी बॉय को कैश में पैसे दे सकते हैं

जरूरी बातें (Important Tips)

  • ऑनलाइन Payment करते समय इस बात का ध्यान रखे आप ऑफिसियल वेबसाइट या मोबाइल एप्लीकेशन का ही उपयोग करें।
  • पेमेंट करने से पहले अपना मोबाइल नंबर सही से चेक करें।
  • Payment Receipt अपने पास सुरक्षित रखे।
  • Online Gas booking से related होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड से बचें।

google pay से payment कैसे करे

इंडेन गैस डिलीवरी कैसे होती है? | Indane Gas Cylinder Delivery Process in India

जब भी आप गैस बुक करते है तो उसकी डिलीवरी इस तरह होती है:

  • इंडेन गैस बुक होने के बाद आर्डर कन्फर्मेशन होता है, और कन्फर्मेशन का मैसेज आपको SMS के द्वारा दिया जाता है। साथ ही Invoice generate होने के बाद आप DAC NO मिलता है जो 6 डिजिट का होता है जिसके जरुरत आपको डिलीवरी के समय पड़ेगी।
  • इसके बाद आपके एरिया के हिसाब से डिलीवरी बॉय आपके पते पर या फिर आपके एरिया में आता है, यह अलग अलग एरिया के हिसाब से अलग अलग तरीके से हो सकता है।
  • डिलीवरी बॉय आपसे आर्डर कन्फर्मेशन करने के लिए DAC NO. मांगेगा जिसे देने के बाद आपको पेमेंट देना होगा और यदि आप पेमेंट कर चुके है तो आपको पेमेंट receipt दिखानी होगी।
  • डिलीवरी बॉय आपको एलपीजी गैस से भरा हुआ सिलेंडर देता है, और इसके बदले आपको उसे खाली सिलेंडर देना होगा।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. गैस बुकिंग कितने दिन में आती है?

आमतौर पर 2–5 दिन में डिलीवरी हो जाती है

2. क्या ऑनलाइन पेमेंट सुरक्षित है?

हाँ, इंडेन गैस की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर ऑनलाइन पेमेंट पूरी तरह सुरक्षित होता है।

3. गैस डिलीवरी के समय क्या ध्यान रखें?

सिलेंडर लेते समय उसका वजन, सील और लीकेज जरूर चेक करें।

4. बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के गैस बुकिंग कैसे करें?

यदि आपका मोबाइल नंबर registered नहीं है तो फिर आप गैस agency जाकर गैस बुक करवा सकते है

इंडेन गैस बुकिंग करना आज के समय में बहुत आसान हो गया है। इस जानकारी के माध्यम से आप आसानी से Indane Gas Booking Kaise Kare 2026 Online, SMS और Call के जरिए कुछ ही मिनटों में गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

अगर आप तेज और सुविधाजनक तरीका चाहते हैं तो Online बुकिंग सबसे अच्छा विकल्प है, वहीं SMS और Call भी उपयोगी तरीके हैं। इंडेन गैस बुकिंग कैसे करें यह जानकारी होने से आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

मेरा नाम अनूप भट्ट है और मैं उत्तराखंड (India) से हूँ। इस ब्लॉग पर आपको Blogging, Internet, Website, Technology के आलावा भी अन्य उपयोगी ज्ञान हिंदी में दिया जाता है। अधिक जानने के लिए आप About Us देखे।

Leave a Comment