KYC Meaning in Hindi | केवाईसी क्या है : नमस्कार दोस्तों इस Article में हम आपको केवाईसी की जानकारी देने वाले है, बैंक या कोई भी वित्तीय कम्पनी/ Financial company जिसका उपयोग आप कर रहे है आपसे केवाईसी की Process जरूर करवाने को कहेगी, लेकिन KYC Kya Hai, क्यों जरूरी है और इसलिए क्या जरूरी है की जानकारी का आपको पता होना आवश्यक है।

यदि आप कोई बैंक अकाउंट खुलवाते है या आपका बैंक अकाउंट है, या Mutual Fund, Online Payment App जैसे Pay, Paytm, Amazon Pay या इसी तरह की Online या Offline आप जितनी भी वितीय कम्पनी के उपयोग करते है तो आपको KYC करवाने की जरूरत है।
यदि आपने पहले कभी बैंक या कोई भी वितीय कम्पनी में Account खुलवाया होगा और इसके लिए आपने जो भी Document Submit किये होंगे तो फिर भी आपसे दुबारा दी गयी जानकारी को Verify करने के लिए KYC करवाने को कहा जा सकता है।
KYC क्या है – What is KYC in Hindi
KYC का पूरा नाम Know Your Customer है जिसका हिंदी में मतलब ( KYC Meaning in Hindi ) ग्राहक को जाने है, बैंक या वितीय कम्पनी जिनमे सभी बैंक, बिमा, Mutual Fund, या जितने भी Online Payment App है सभी को अपने ग्राहकों का सत्यापन करना होगा, अक्सर आपने देखा होगा की किसी भी इस तरह की सर्विस को उपयोग करने वाले लोगो की संख्या बहुत अधिक होती है।
किसी बैंक या वित्तीय कम्पनी में गलत जानकारी देकर Fraud Account भी खोले जाते है, और यदि सभी बैंक या वित्तीय कम्पनी अपने सभी ग्राहक की KYC की Process को पूरा करवा लेती है तो उस आधार पर किस Service को कितने लोग उपयोग करते है का पता चल पायेगा और जो लोग Fraud Account खोल कर लेन देन करते है उन पर रोक लग पायेगी।
दोस्तों अभी तक आपने देखा होगा की कोई भी अकाउंट खोलते समय कुछ Document मांगे जाते थे लेकिन जो भी Document जमा किये जाते थे उनका सत्यापन नहीं किया जाता है जिससे यह पता नहीं चल सकता था की कौन सा User गलत Document दे रहा है या कोई Fraud कर रहा है, लेकिन KYC के माध्यम से इसे सुधारा गया है।
KYC Meaning in Hindi | केवाईसी का हिंदी मतलब
KYC Meaning in Hindi है “ग्राहक को जाने” (Know Your Customer) इसे E KYC भी कहा जा सकता है KYC यानि की यदि हम KYC ऑनलाइन करते है तो उसे E KYC के नाम से भी जान सकते है KYC को आसान से शब्दों में कहे तो कसी व्यक्ति के पहचान को सत्यापन करने की एक प्रक्रिया है,
यह तो आप जानते ही होंगे की ऑनलाइन मिलने वाली कोई भी सर्विस जो की पैसे का लेन-देन कर रही हो या फिर कुछ साम्मान बेच रही हो तो सर्विस देने वाली कम्पनी के पास उसके कुछ ग्राहक तो होंगे जो उस सर्विस का उपयोग कर रहे हो, और उस सर्विस को उपयोग करने के लिए ग्राहक का एक अकाउंट भी जरूर होगा
अब बात करे उस कंपनी की जो सर्विस दे रही है तो कम्पनी अपने सभी ग्राहकों की जानकारी स्टोर करके रखती है जिससे यह पता चल सकता है की उस सर्विस को कितने लोग उपयोग कर रहे है, अब बात है ऑनलाइन की तो हो सकता है की कोई व्यक्ति एक या बहुत से fake अकाउंट बनाकर कुछ गलत काम कर रहा हो,
ऐंसे में उसका पता लगा पाना संभव ही नहीं है, साथ ही इससे उस सर्विस को उपयोग करने वाले ग्राहकों के आंकड़े भी गलत हो रहे होंगे क्योंकि एक व्यक्ति कितने अकाउंट बनाकर काम कर रहा है यह पता ही नहीं
अब यहाँ पर जरूरत पड़ती है KYC की यानि के जो भी कंपनी सर्विस दे रही है वह अपने ग्राहकों का सत्यापन करे, इसके लिए ग्राहक को अपने कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी, और जब KYC पुरी हो जाये तो जितने भी फेक अकाउंट होंगे वह सत्यापन ना हो पाने के कारण बंद हो जायेंगे और इससे कोई गलत काम भी नहीं हो पायेगा
KYC क्यों जरूरी है?
दोस्तों RBI के द्वारा सभी बैंक या वितीय कम्पनी को KYC करने का निर्देश दिए गए थे, क्योंकि इससे उन सभी लोगो को इन सर्विस का उपयोग करने से रोकना था, जो गलत जानकारी देकर अपना अकाउंट खुलवा लेते थे, इसलिए सभी बैंक और वितीय कम्पनी को अपने ग्राहकों का सत्यापन करना होगा।
यदि आप भी Bank, Paytm, Google Pay, Pay या इसी तरह से किसी भी Payment App, बीमा, Mutual Fund का उपयोग करते है तो आप अपनी सर्विस को तभी जारी रख पाएंगे जब आपको KYC की प्रोसेस को पूरा करते है। आप जिस भी सर्विस के लिए KYC करवाते है तो इससे आपके साथ फ्रॉड होने का खतरा भी कम हो जाता है।
KYC करने के लिए जरूरी दस्तावेज़
KYC करवाने के लिए यूजर को अपने नाम, पता, फोटो के साथ साथ और भी पहचान सम्बन्धी जानकारी फॉर्म में देनी होगी साथ ही इस जानकारी के लिए सम्बंधित डॉक्यूमेंट भी देने होंगे, KYC करने के लिए Offline Form भी भरा जा सकता है साथ ही Online Payment App या Online Service के लिए आप Online KYC करवा सकते है।
KYC की Process को पूरा करने के लिए आपको कुछ Document की जरूरत होगी जिसमे आपके Address के सत्यापन के लिए आपसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पेन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी इन सभी में से कोई एक, और पहचान के लिए आधार कार्ड वोटर आईडी, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि की जरूरत पड़ सकती है।
आपको किसी भी सर्विस के उपयोग के लिए यदि KYC करने को कहा जाता है तो आपको उस सर्विस में मांगे जाने वाली जानकारी से सम्बंधित Original Document को भी दिखाना होगा जिसे आपके द्वारा Submit किये जाने वाले Document से Verify किया जायेगा और इस तरह से आपकी KYC की यह प्रक्रिया पूरी होगी। (kyc full form in hindi)
केवाईसी फ्रॉड से है बचना तो ध्यान रखे इन बातों का
दोस्तों अब तक KYC के बारे में दी गयी जानकारी के बारे में आपको पता तो चल गया होता लेकिन KYC करने से पहले इस बात का भी ध्यान रखे की KYC के नाम पर आपके साथ कुछ फ्रॉड भी हो सकता है, और इसके बारे में भी आपको पता होना जरूरी है की आखिर क्या क्या फ्रॉड KYC के नाम पर हो सकते है, और कैसे हम इन फ्रॉड से बच सकते है –
दोस्तों KYC करवाने के लिए हो सकता है की आपको कोई कॉल या फिर sms आये लेकिन याद रखे कभी भी आपको KYC करवाने से रिलेटेड कोई भी कॉल या sms आये तो इसे फॉलो ना करे क्योंकि हो सकता है की kyc करवाने के नाम पर आपसे कोई डॉक्यूमेंट माँगा जाये और फिर OTP देने को कहा जाये या फिर आपको किसी वेबसाइट पर जाने को कहा जाये और यदि आप इस तरह कुछ भी फॉलो करते है तो आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है और इस तरह आपके साथ एक बड़ा फ्रॉड हो सकता है
इस तरह के KYC फ्रॉड से बचने के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना है की कभी भी कॉल या sms के माध्यम से कोई भी जानकारी न दे और यदि KYC करवाना चाहते है तो आप उस सर्विस के ऑफिस विजिट करे या फिर जिसकी भी आप KYC करवा रहे है या फिर उसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करे ऐंसा करने से किसी फ्रॉड के चक्कर से बच सकते है
KYC कहाँ से करवाए
दोस्तों KYC के जरिये बहुत से Fraud भी होते है इसलिए आपको इस बात का ध्यान भी रखना होगा की आप जिस भी तरीके से KYC करवा रहे है क्या वह Valid है या नहीं, आपको बता दे की यदि आप कोई Bank Account खुलवाने जा रहे है या आपका पहले से ही बैंक अकाउंट है तो आप KYC अपने बैंक जाकर कर सकते है।
यदि संभव हो तो आपको KYC सम्बंधित बैंक या वितीय कम्पनी के ऑफिस से करवानी चाहिए या आप KYC Full Form In Hindi में है “ग्राहक को जाने” Process को Official Website पर Check कर सकते है इसके आलावा आपको KYC करवाने केलिए किसी दुसरे चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।
Note: KYC करवाना जरूरी है लेकिन आपको इस बात का ध्यान भी रखना होगा की आप जिस भी Service के लिए KYC कर रहे है वह किसी Call, Massage, Fraud Costumer Care Number या Fraud Website के अनुसार न करे क्योंकि यहाँ पर आपके साथ KYC के नाम पर फ्रॉड भी हो सकता है, इसलिए आपको KYC करवाने के लिए Service के द्वारा दिया जाने वाला Official Method ही Follow करना चाहिए।
KYC न कराने पर क्या नुकसान है?
KYC करवाने के कारण तो हम जान ही चुके है लेकिन यह भी जान लेते है की KYC न कराने पर क्या नुकसान है?
- यदि हम KYC नहीं करवाते है तो KYC ना करवाने की वजह से हमारे सारी सेवाएं बंद हो सकती है
- यदि KYC बैंक से रिलेटेड है तो बैंक मिलने वाली सुविधा को बंद कर सकता है यहाँ तक की अकाउंट फ्रीज़ भी कर सकता है
- KYC केवल बैंक तक ही सिमित नहीं है हम जो भी पेमेंट से रिलेटेड app या ऐंसी कोई भी सुविधा का उपयोग कर रहे है तो KYC न करवाने की वजह से वह बंद हो सकती है
KYC से जुड़े सवाल-जवाब (FAQs)
क्या आधार से KYC हो सकता है?
हां, आधार के जरिए eKYC आसानी से किया जा सकता है।
KYC की वैधता कितनी होती है?
आमतौर पर 2 से 10 साल तक वैध रहती है।
KYC के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी होते हैं?
KYC में पहचान प्रमाण (ID Proof) के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, पता प्रमाण (Address Proof) के लिए बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट, राशन कार्ड आदि दस्तावेजों की जरूरत होती है
KYC और eKYC में क्या अंतर है?
KYC में दस्तावेज़ ऑफलाइन जमा होते हैं
eKYC पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया है जिसमें आधार व OTP का उपयोग होता है
KYC Full Form in Hindi
KYC का फुल फॉर्म है हिंदी में “ग्राहक को जाने” यानि की Know Your Customer”।
उम्मीद है की आपको KYC क्या है, KYC Meaning in Hindi और इससे जुडी और भी जरूरी जानकारी मिल चुकी होगी फिर भी यदि इस टॉपिक से रिलेटेड आपका कोई सवाल हो तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते है।
Nice post thank You sir