इस लेख में हम जानेंगे कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट या लिंक कैसे करें 2026 में, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से। आज के समय में आधार कार्ड सभी के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों हो गया है और यह सभी जानते होंगे, छोटा सा छोटा काम चाहे सिम लेना हो, बैंक अकाउंट खुलवाना हो या कोई भी सरकारी या प्राइवेट काम हो बिना आधार कार्ड के संभव नहीं
आधार कार्ड बन गया है इतना ही काफी नहीं है आपको इस बात का ध्यान भी रखना होगा की आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर के साथ update या फिर लिंक है की नहीं क्योंकि बहुत से काम में हमारे आधार कार्ड के सत्यापन के लिए आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आता है जिसे देने के बाद ही हम अपने आधार कार्ड का सत्यापन करवा सकते है
- कैसे चेक करें कि मोबाइल नंबर आधार से लिंक है या नहीं?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट या लिंक करना क्यों जरूरी है?
- Aadhaar Card से Mobile Number Link कराने के लिए क्या-क्या जरूरी है?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट या लिंक कैसे करें? (ऑफलाइन तरीका)
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे अपडेट करें? (सिर्फ पहले से लिंक नंबर होने पर)
- सामान्य प्रश्न (FAQ)
- निष्कर्ष
कैसे चेक करें कि मोबाइल नंबर आधार से लिंक है या नहीं?
- अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर UIDAI की वेबसाइट पर विजिट करें
- My Aadhaar सेक्शन में आपको Verify Email/Mobile Number पर क्लिक करना है
- इसके बाद अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और दिए गए captcha कोड को भरें
- सबमिट पर क्लिक करें
- इसके बाद यदि आपके आधार के साथ आपका कोई भी मोबाइल नंबर रजिस्टर होगा तो आपको OTP मिलेगा नहीं तो आपको कोई मोबाइल नो रजिस्टर नहीं है का पुष्टि सन्देश दिखेगा
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट या लिंक करना क्यों जरूरी है?
OTP Verification के लिए जरूरी
अधिकतर ऑनलाइन सेवाओं में आधार का सत्यापन करने के लिए या फिर सेवाओं का उपयोग करने के लिए OTP की जरूरत पड़ती है, और OTP आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर जाता है, इसलिए वह OTP आप तभी देख सकते है जब आपके मोबाइल नंबर के साथ आपका आधार लिंक हो
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए
सरकार की कुछ योजनायें जैसे की राशन लेने के लिए राशन कार्ड, या फिर प्राइवेट कर्मर्चारियों के लिए EPF जैसी और भी योजनायें है जो ज्यादातर लोगों की आवश्यकता होती है, और इनका उपयोग आप तभी सही से ले पाएंगे जब आपका आधार आपके मोबाइल के साथ लिंक हो, क्योंकि ये योजनायें बिना सत्यापन के आगे नहीं बढ़ सकती है
बैंक और PAN से लिंकिंग के लिए
यदि आपका बैंक अकाउंट है और बैंकिंग सेवाओं जैसे Internet Banking, मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करना चाहते है, या फिर आपके पास पेन कार्ड है या नया पेन कार्ड बनवाना है तो आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर के साथ लिंक होना जरुरी है तभी आप बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते है और पेन कार्ड के लिए apply कर पाएंगे या फिर पेन कार्ड को आधार के साथ लिंक कर पाएंगे
ऑनलाइन आधार सेवाओं का उपयोग
कभी यदि आपका आधार खो जाये तो आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने की जरूरत पड़ती है, या फिर आधार में कुछ भी update जैसे की नाम, जन्मदिन की तारिक, पता करवाया जाता है तो उसका स्टेटस देखने के लिए लॉग इन की जरुरत पड़ती है और आप इसे तभी कर पाएंगे जब आपका आधार कार्ड मोबाइल से लिंक हो
सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचाव
यदि आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर के साथ लिंक है तो आपको इसका सबसे बड़ा फायदा यह है की यदि कोई भी आपके आधार का ऑनलाइन गलत उपयोग करना चाहे तो इसका अलर्ट आपको मोबाइल पर मिल जायेगा
KYC प्रक्रिया के लिए जरूरी
कहीं न कहीं KYC की जरुरत पड़ती है, जैसे की यदि हम कोई सिम ले, बैंकिंग सेवा का उपयोग करें, म्यूच्यूअल फण्ड, शेयर मार्किट, Insurance या ऐंसे ही किसी भी वित्तीय सेवाओं का उपयोग करते है तो हमें KYC करवानी पड़ती है इसके बाद ही हम उन सेवा का उपयोग कर सकते है तो इसके लिए भी आधार मोबाइल के साथ लिंक करवाने की जरुरत पड़ जाती है
Aadhaar Card से Mobile Number Link कराने के लिए क्या-क्या जरूरी है?
- सबसे पहले आपके पास आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने का फॉर्म होना चाहिए जो की आपको Aadhaar Seva Kendra या Enrollment Center से मिल जायेगा
- आपके पास आधार कार्ड नंबर होना चाहिए
- जिस भी मोबाइल नंबर को आप लिंक कर रहे है या update कर रहे है उसे भी अपने साथ रखे
- update या लिंक की इस process केलिए आपसे 100 रूपये का चार्ज भी लिया जाता है
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट या लिंक कैसे करें? (ऑफलाइन तरीका)
यदि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार के साथ लिंक ही नहीं है तो फिर आपके पास केवल ये ऑफलाइन तरीका ही बचता है आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करवाने का और आपको इसकी जानकारी आगे दी जाएगी, लेकिन आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर update के लिए आप इस ऑफलाइन तरीके के साथ साथ ऑनलाइन तरीका भी मिलता है
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर update या लिंक करवाने के लिए आपको ऑफलाइन प्रोसेस को पूरा करना होगा-
- आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र या एनरोलमेंट सेण्टर जाना होगा जहाँ हो सकता है आपको अपॉइंटमेंट बुक करवाने की जरूरत भी पड़ सकती है
- आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर update या लिंक करने के लिए Aadhaar Update/Correction Form fill करना होगा जिसमे आपसे आधार नंबर और आपका नया मोबाइल नंबर या जिस नंबर को लिंक कर रहे है वह मोबाइल नंबर भरे
- इसके बाद ऑपरेटर आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करने के लिए फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन करेगा
- आपको मोबाइल नंबर अपडेट करने का शुल्क ₹100 भी जमा करना होगा
- इसके बाद आपको एक रशीद मिलेगी जिस पर आपको Update Request Number (URN) नंबर मिलेगा और इसका उपयोग कर आप अपने आधार कार्ड मोबाइल नंबर update या लिंक का स्टेटस जान सकते है
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे अपडेट करें? (सिर्फ पहले से लिंक नंबर होने पर)
यदि आपका मोबाइल नंबर पहले से आधार कार्ड के साथ लिंक है और आप उस नंबर की जगह दूसरा मोबाइल नंबर update करना चाहते है तो फिर आप इस ऑनलाइन तरीके का उपयोग कर सकते है।
ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करने की शर्तें
- आपका आधार कार्ड के साथ पहले से कोई मोबाइल नंबर लिंक हो
- आपके आधार कार्ड के साथ लिंक नंबर जिसे आप हटाना चाहते है चालू (Active) हो। अगर पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है, तो ऑनलाइन अपडेट संभव नहीं होगा।
- आपके आधार कार्ड के साथ लिंक नंबर पर OTP आएगा जिसे भरने के बाद ही आप आगे की process कर पाएंगे
- यदि आपके आधार के साथ कोई भी नंबर लिंक नहीं है तो फिर आपको नजदीकी Aadhaar Seva Kendra जाकर ऑफलाइन अपडेट कराना होगा।
ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया (Step-by-Step)
- इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर Google Play Store से Aadhaar (Unique Identification Authority of India) का ऑफिसियल एंड्राइड एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा
- Aadhar एप्प को ओपन करते ही आपको Camera, SMS, Calls की Permission देनी होगी
- Begin Journey पर क्लिक करे
- Continue to Register पर क्लिक करें
- Entre Your Aadhar No. पर क्लिक करे और अपना 12 डिजिट आधार नंबर भरें
- Terms & Conditions and Privacy Policy को चेक करें और Continue पर क्लिक करें
- अपने मोबाइल में वह सिम सेलेक्ट करें जो आधार के साथ लिंक है और Continue to Send SMS पर क्लिक करें
- इसके बाद आपको Face ऑथेंटिकेशन की जरुरत पड़ेगी जिसके लिए Start Face Authentication पर क्लिक करें
- अब आपके मोबाइल का कैमरा on हो जायेगा जिस पर आपको अपने फेस को सही तरीके से दिखाना है, और इसके लिए अपना फेस पूरा दिखाएँ, आपके फेस पर लाइट होना जरुरी है, और अपनी आंखें झपकाएं जिससे आपका Face Authentication आसानी से हो जायेगा और उसके बाद continue पर क्लिक करें
- अब आपको App Pin Set करना होगा जिसके लिए आप Continue to Set Pin पर क्लिक करें
- 6 डिजिट का सिक्यूरिटी पिन डाले आप कुछ भी डाल सकते है ध्यान रहे बाद में एप्प को ओपन करते समय इस पिन की जरुरत होगी
- अब आप सर्विस पर क्लिक करें
- यह आपको मोबाइल नंबर update का आप्शन दिखेगा आप इस पर क्लिक करें
- आपका कौन सा मोबाइल नंबर ऐड है साथ ही मोबाइल नंबर update करने के लिए process में कितना टाइम और रूपये लगायेंगे की जानकारी आपको दिखाई देगी यहाँ पर आप Continue to update mobile number पर क्लिक करें
- अब आप New Mobile number Fill करें
- आपके इस new नंबर पर OTP आएगा इसे fill करें
- अब आपको Face Authentication के माध्यम से वेरीफाई करना होगा
- इस process के लिए Processing Fees जो की ऑफिसियल ₹75 है का पेमेंट ऑनलाइन करना होगा
- इसके बाद आपको SRN मिलेगा जिसकी सहायता से आप अपना मोबाइल नंबर चेंज का स्टेटस जान सकते है
सामान्य प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1: क्या आधार मोबाइल नंबर ऑनलाइन बदला जा सकता है?
नहीं, इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाना आवश्यक है।
प्रश्न 2: मोबाइल नंबर अपडेट करने का शुल्क कितना है?
लगभग ₹50।
प्रश्न 3: अपडेट होने में कितना समय लगता है?
5–7 कार्य दिवस।
प्रश्न 4: क्या दस्तावेज की जरूरत होती है?
नहीं, केवल बायोमेट्रिक सत्यापन।
प्रश्न 5: क्या पुराने नंबर पर OTP आएगा?
नहीं, नया नंबर अपडेट होने के बाद उसी पर OTP आएगा।
निष्कर्ष
अब आप जान चुके हैं कि 2026 में आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट या लिंक कैसे करें। यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो फिर इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र या फिर एनरोलमेंट सेण्टर जाकर इसे लिंक करवाना होगा।