Pen Drive को Bootable कैसे बनाये

नमस्कार दोस्तों यदि आप Pen drive Bootable कैसे बनाये (How To Make Bootable Pendrive In Hindi) की जानकारी पाना चाहते है तो आप इस Post को पूरी Read करे। इसके साथ साथ आपको यह जानकारी भी दी जाएगी की Bootable Pendrive क्या है (What Is Bootable Pen drive) क्यों Pen Drive को Bootable बनाया जाता है और इससे क्या होता है।

What Is Bootable Pen drive

Computer का उपयोग हर User करता है और इससे Related Advance Knowledge रखना चाहता है। Computer पर बहुत बार यह होता है की User की Window खराब या Corrupt हो जाती है या User के पास जो Window CD होती है वह काम नहीं करती है या खराब हो जाती है। इसके बाद User को Window किसी Computer Shop पर जाकर डलवानी पड़ती है।

यदि किसी User के पास यह जानकारी है की Pen drive को Bootable कैसे बनाये तो वह अपनी Pen Drive को Bootable बनाकर उसमे Window रख सकता है जिससे वह कभी भी Window Problem आने पर उस Pendrive से Boot कर पाए। आपने देखा होगा की बहुत से User Window Boot के लिए CD का उपयोग करते है लेकिन आप उसी Window File को अपनी Pendrive में रखकर भी अपने Computer पर Window डाल सकते है।

यदि देखा जाये तो पेन ड्राइव में Window रखना सही भी है क्योंकि पेन ड्राइव का Size छोटा होता है और इसके साथ साथ Storage अधिक होता है इसे अपनी जेब में भी रखा जा सकता है लेकिन CD में ऐंसा नहीं हो पाता है और यदि इसे Safe नहीं रखा जाये तो जल्दी खराब भी हो जाती है जिससे उसके अन्दर का सारा Data खराब हो जाता है।

Computer पर Window डालने के लिए किसी भी Pen Drive को Bootable बनाना जरूरी है तभी उस Pendrive में रखी गयी Window File को Boot किया जा सकता है और यदि आप Pendrive में Window File रखते है और आपकी Pen drive Bootable नहीं है तो आप उस Device से अपने Computer पर Window नहीं डाल सकते है। आप केवल पेन ड्राइव को ही नहीं बल्कि SD कार्ड को भी Bootable बना सकते है।

किसी भी Computer पर कोई भी Window डालने के लिए यह Required होती है की Window File जिस Device में है वह Primary Partition की होनी चाहिए तभी वह Device Show होगा लेकिन हम जिस पेन ड्राइव का उपयोग करते है वह Fat32 File System Partition पर काम करती है।

यदि इस पेन ड्राइव पर Window File  डाली जाये तो Boot के समय यह पेन ड्राइव आपको Show नहीं होगी जिससे आप Computer पर Window नहीं डाल सकते लेकिन यदि आप इस पेन ड्राइव को Primary Partition में Change कर दें तो Boot के समय आपको यह पेन ड्राइव Show हो जाएगी। पेन ड्राइव को उसकी Partition से Primary Partition में Change करने को ही पेन ड्राइव का Bootable होना कहा जाता है।

Bootable Pendrive बनाने से पहले ध्यान रखने वाली बाते

  • यदि आप अपने Pen Drive या SD Card से Computer पर Window Boot करना चाहते है तो इससे पहले आपको इन सभी Device को Bootable बनाना होगा तभी आप इन Device पर रखी गयी Window File को Boot कर सकते है।
  • आप जिस भी Pen Drive को Bootable बनाना चाहते है वह आपके काम तभी आएगी जब इसका Size 4 GB से ज्यादा होगा।
  • यदि आप पेन ड्राइव को Bootable बना लेते है तो इसके बाद भी यह वैसे ही काम करेगी जैसे Non Bootable पेन ड्राइव काम करती है। इसका मतलब है की यदि आप उसमे Window नहीं रखना चाहते है बल्कि उसमे अपना Data Store करना चाहते है तो कोई Pablum नहीं होगी।
  • Pen Drive में आपका Data नहीं होना चाहिए क्योंकि Pendrive Bootable बनाने के लिए इसे Clean और Format भी करना होगा और यदि इस पर आपका Data है तो वह Delete हो जायेगा इसलिए पहले अपनी Pen Drive Data का Backup बना ले।
  • किसी भी स्टेप को करने से पहले पूरी जानकारी को पहले अवश्य पढ़े, नहीं तो कंप्यूटर की ड्राइव को भी नुक्सान पहुँच सकता है।

पेन ड्राइव बूटेबल कैसे बनाये (How To Make Bootable Pendrive)

STEP 1:

Bootable Pendrive cmd के द्बवारा बनाने की जानकारी यहाँ पर आपको दी जाने वाली है और इसके लिए सबसे पहले Pen Drive को Computer पर लगाना होगा।

pendrive-bootable-kaise-banaye

  1. जब आपकी Pen Drive Computer पर Show हो जाये तो आपको Computer पर Command Prompt Open करना है जिसके लिए आप Window Button के साथ R Press करे और इससे Run Open होगा आपको इसमें Type करना है cmd और Enter Press करे इसके बाद Command Prompt Open हो जायेगा।

STEP 2:

pendrive-bootable-kaise-banaye

  1. इसके बाद आपको Command Prompt पर Type करना है Diskpart और Enter Press करे।
  2. अब आपको इसी Screen पर या New Screen पर Diskpart लिखा Show हो जाये तो आपको Type करना है Lisk Disk और Enter Press कर दें।
  3. अब आपको वह सभी Disk Show हो जाएगी जो आपके Computer में लगी है जैंसे Hard Disk, पेन ड्राइव आपको यहाँ पर Disk का Size भी Show होगा आपको Disk Size से अपनी पेन ड्राइव को पहचानना है यदि आपकी पेन ड्राइव 16 GB है तो आपको Size में 16 GB या 15 GB Show होगा. आपको पेन ड्राइव के सामने Disk Number भी Show होगा जैंसे Disk 0, Disk 1, Disk 2 और आपको अपनी पेन ड्राइव के सामने लिखे Disk Number को देखना है जैसे Disk 1, या Disk 2।
  4. आपको अपनी पेन ड्राइव को पहचाने के बाद ही आगे बढ़ना है ध्यान रहे इसमें आपकी Hard Disk भी Show होगी अब आपको Type करना है Select Disk Number 👉 ( Disk Number की जगह आपको पेन ड्राइव के सामने लिखे Disk Number को लिखना है जैसे Disk 1 या Disk 2)  और Enter Press करें।
  5. इसके बाद आपकी पेन ड्राइव Select हो जाएगी आपको इसे Clean करना है जिसके लिए आपको Type करना है Clean और Enter Press करे।
  6. इसके बाद आपकी पेन ड्राइव Clean हो जाएगी अब आपको पेन ड्राइव को Bootable बनाने के लिए Type करना है Create Partition Primary और Enter Press कर दें।
  7. अब आपको Type करना है Active और Enter Press करे।
  8. अब आपकी पेन ड्राइव Bootable बन चुकी है इसका Use करने से पहले आपको इसे Format करना होगा जिसे आप Command Prompt से Format fs=ntfs Type कर Format कर सकते है इसमें आपको Wait भी करना होगा या आप File Manager से भी पेन ड्राइव को Format कर सकते है।

जब आपकी पेन ड्राइव के Format की Process Complete हो जाये तो आप इस पेन ड्राइव पर Window File डाल सकते है. और यह Pen drive काम करेगी।

उम्मीद है की आपको Pen Drive Bootable कैसे बनाये / How To Make Bootable Pendrive की जानकारी मिल गयी होगी और अब आप अपनी Pen Drive पर पसंद की Window को रख सकते है और इसका उपयोग कर सकते है. यदि यह जानकारी आपको पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ Social Media पर Share करना ना भूले।

About Anoop Bhatt

मेरा नाम अनूप भट्ट है और मैं उत्तराखंड (India) से हूँ। इस ब्लॉग पर आपको Blogging, Internet, Website, Technology के आलावा भी अन्य उपयोगी ज्ञान हिंदी में दिया जाता है। अधिक जानने के लिए आप About Us देखे।

Leave a Comment