Youtube Shorts क्या है इसमें Viedo Upload कैसे करे

YouTube Shorts क्या है : नमस्कार दोस्तों इस Article में हम आपको YouTube shorts की जानकारी देने वाले है दोस्तों आपने YouTube shorts के बारे में तो सुना ही होगा और यदि नहीं सुना है तो बने रहे हमारे साथ इस Article में, क्योंकि यहाँ आपको YouTube short की पूरी जानकारी मिलने वाली है।

लोगो का shorts विडियो को देखने का एक अलग ही क्रेज है जिसका कारण है की एक तो यह विडियो कुछ सेकंड की होती है और swap करने पर आप next short तक आसानी से पहुँच सकते है, वैसे तो बहुत से shorts विडियो प्लेटफार्म है लेकिन YouTube की टक्कर Instagram के Reels से है।

यदि shorts विडियो की बात की जाये तो shorts विडियो कितने popular या फिर वायरल हो सकती है आप TikTok जैसे app से समझ गए होंगे क्योंकि यह app भी shorts विडियो को support करता था और shorts विडियो अपलोड करने वाले ज्यादातर platform ने इसी तरह से नाम कमाया है।

YouTube shorts क्या है

YouTube shorts user के लिए एक ऐंसा platform है जिससे कोई भी user छोटी छोटी यानि की ज्यादा से ज्यादा 15 सेकंड की विडियो बनाकर उसे shorts section में show करवा सकता है। YouTube shorts पर विडियो upload करना और YouTube पर विडियो upload करना दोनों अलग अलग है।youtube-shorts-kya-hai

YouTube ने यह shorts feature सितम्बर 2020 को लांच किया गया था, और तब से लेकर आज तक यह shorts विडियो platform काफी नाम कर गया है, पहले इसका बीटा version ही लांच किया गया था, जो की सबसे पहले केवल भारत में ही लांच किया गया था, लेकिन अब इसे भारत के आलावा US के लिए भी लांच किया गया है।

YouTube Shorts अभी केवल एंड्राइड प्लेटफार्म को ही सपोर्ट करता है, बहुत जल्द इसे डेस्कटॉप, ios user के लिए भी लांच किया जायेगा।

YouTube Shorts के Features

  • YouTube shorts पर user 15 सेकंड या फिर इससे कम सेकंड का ही विडियो अपलोड कर सकते है।
  • Shorts विडियो के साथ user YouTube library से बैकग्राउंड म्यूजिक भी ऐड कर सकते है।
  • Shorts की speed को slow  fast भी किया जा सकता है जिसे लिए YouTube Shorts कैमरा पर speed control दिया गया है।
  • shorts बनाने के लिए user को timer और countdown का feature भी दिया गया है।
  • YouTube shorts create करने के बाद user Preview भी देख सकता है।
  • YouTube shorts को अपलोड करने के लिए user को Video Title भी देना होगा।
  • आप shorts विडियो में text भी add कर सकते है, साथ ही timeline के साथ अपने text को कब show करवाना है या नहीं यह सब कर सकते है।

YouTube पर अपना चैनल कैसे बनाये

YouTube पर Shorts अपलोड कैसे करें

दोस्तों YouTube पर shorts अपलोड करना आसान है और न ही इसके लिए कोई खास तरह का Device की जरूरत है यदि आपके पास अपना एक मोबाइल है तो आप YouTube shorts विडियो अपलोड कर सकते है।

Step 1 : सबसे पहले आप अपने मोबाइल पर YouTube app open करे और इसके बाद आप ➕ Button पर क्लिक करे।

Step 2 : अब आप create a short पर क्लिक करे, अब आप यहाँ पर अपनी विडियो रिकार्ड कर सकते है, विडियो रिकॉर्ड के आलावा यहाँ पर आपको कुछ और भी फीचर मिलते है जैसे की आप विडियो की speed change कर सकते है विडियो में sound डाल सकते है, और यदि विडियो सही से रिकॉर्ड नहीं हुई तो उसे cancel भी कर सकते है।

Step 3 : यहाँ पर इस बात का भी ध्यान रखे की YouTube shorts पर केवल 15 सेकंड या फिर इससे कम की विडियो बना सकते है इसके बाद आप Next पर Click करे।

Step 4 : इसके बाद आप अपनी विडियो का प्रीव्यू देख सकते है अब आप next पर क्लिक करे और इसके बाद आपको बनाये गए shorts विडियो के लिए एक टाइटल देना होगा जो की 100 शब्दों का होना चाहिए।

Step 5 :   इसके बाद आपसे यह confirmation लिया जायेगा की यह विडियो बच्चों के लिए है या नहीं तो आप यह select करे और publish पर क्लिक करने के बाद आपकी YouTube shorts विडियो अपलोड हो चुकी है जो की YouTube shorts पर show हो जाएगी।

YouTube Shorts के फायदे

  • YouTube shorts पर विडियो डालने से आप न्यू user के साथ जुड़ सकते है।
  • YouTube shorts पर user केवल उस चैनल के shorts नहीं देख सकता जिसे subscribe किया है बल्कि आप उन channel के shorts भी देख सकते है जिन्हें आपने subscribe नहीं किया है।
  • जब भी कोई user YouTube shorts से चैनल पर जाता है और चैनल को subscribe या फिर चैनल की कोई विडियो देखता है तो चैनल पर subscribe और वाच टाइम भी काउंट होते है।
  • किसी भी छोटी जानकारी को अब एक shorts विडियो में बताया जा सकता है।
  • YouTube shorts विडियो trending पेज पर भी शो हो सकती है।
  • यहाँ पर आप multi shorts क्लिप से एक shorts विडियो बना सकते है।

YouTube shorts के लिए क्या क्या जरूरी है

YouTube shorts के उपयोग के लिए आपके पास एंड्राइड मोबाइल, YouTube एप्लीकेशन, और मोबाइल में कैमरा होना जरूरी है, इसके आलावा आपको इन्टरनेट की भी जरूरत पड़ेगी, YouTube shorts विडियो को अपलोड करने के लिए, यदि आपको YouTube shorts का आप्शन शो नहीं हो रहा है तो इस बात का ध्यान रखे की आपको YouTube एप्लीकेशन को अपडेट करने की जरूरत है

YouTube shorts पर म्यूजिक कैसे ऐड करे

जब आप shorts कैमरा से विडियो record करते है तो आपको top में Add music का button show होगा जहाँ से आप अपनी विडियो के लिए music select कर सकते है

क्या YouTube shorts से पैसे कमाए जा सकते है

YouTube के द्वारा अभी YouTube shorts से पैसे कमाने पर कोई भी ऑफिसियल नोटिस जारी नहीं किया गया है,  YouTube का एअर्निंग सोर्स है विडियो पर चलने वाले ऐड, YouTube shorts पर कोई ऐड नहीं चलाया जाता है जिससे आप YouTube shorts से पैसे नहीं कमा सकते

लेकिन दोस्तों ऐंसा भी नहीं है की इससे कभी रूपये नहीं कमाए जायेंगे, बल्कि हो सकता है की आगे चलकर YouTube shorts विडियो प्लेटफार्म के जरिये भी रूपये कमाने का मौका user को दे

User तक shorts विडियो कैसे पहुचेगी

जो भी विडियो YouTube shorts पर डाली जाती है, वह user को YouTube App के होम टैब पर shorts सेक्शन में दिखाई देती है, user जब भी YouTube एप्लीकेशन open करेगा तो user को होम पेज पर shorts सेक्शन में सभी shorts विडियो शो होंगी

उम्मीद है की YouTube shorts क्या है इस आर्टिकल से बहुत सी जानकारी मिली होगी, यदि इस आर्टिकल से सम्बंधित आपका कोई सवाल है तो हमें कमेंट के माध्यम से जरूर पूछें।

About Anoop Bhatt

मेरा नाम अनूप भट्ट है और मैं उत्तराखंड (India) से हूँ। इस ब्लॉग पर आपको Blogging, Internet, Website, Technology के आलावा भी अन्य उपयोगी ज्ञान हिंदी में दिया जाता है। अधिक जानने के लिए आप About Us देखे।

3 thoughts on “Youtube Shorts क्या है इसमें Viedo Upload कैसे करे”

  1. भाई, बहुत ही कमाल का पोस्ट लिखा है आपने, आपके समझाने का तरीका भी बहुत ही अच्छा है, आप ऐसे ही लिखते रहिए, धन्यवाद

    Reply

Leave a Comment