भारत का सुपर कंप्यूटर । विश्व के TOP 500 में शामिल

Bharat ka Super Computer: यदि कंप्यूटर की बात की जाये तो हर किसी को कंप्यूटर के बारे में पता होगा क्योंकि अब कंप्यूटर हर घर में है हर कोई इसके बारे में जनता है, लेकिन यदि बात की जाये सुपर कंप्यूटर की तो बहुत कम लोगो को सुपर कंप्यूटर के बारे में पता होगा ।

जब कंप्यूटर है तो सुपर कंप्यूटर का क्या काम, आखिर ऐंसे क्या काम है जो एक नार्मल कंप्यूटर नहीं कर सकता, एक सुपर कंप्यूटर कैसे होता है और एक आम व्यक्ति आखिर सुपर कंप्यूटर क्यों नहीं खरीद पता ऐंसे ही बहुत से प्रश्नों का जवाव मिलने वाला है इस पोस्ट के माध्यम से।

bharat ka super computer

सुपर कंप्यूटर क्या है

सुपर कंप्यूटर एक ऐंसा powerfull Computer है जो बड़ी से बड़ी गणनाएं बहुत कम समय में कर सकता है, या यह भी कह सकते है की एक सुपर कंप्यूटर दुनिया का सबसे तेज कंप्यूटर है, सुपर कंप्यूटर का उपयोग वैज्ञानिक और तकनीकी अभियांत्रिकी में कठिन से कठिन समस्याओं को कम समय में हल करने के लिए किया जाता है।

एक सुपर कंप्यूटर में हजारों प्रोसेसर को एक साथ जोड़कर उपयोग किया जाता है, जिस कारण यह आकार में बहुत बड़े होते है, एक सामान्य कंप्यूटर जो की हम एक टेबल में रख सकते है जबकि सुपर कंप्यूटर के लिए बड़े बड़े कमरे भी कम पड़ जाते है, और इसके आकर इतना बड़ा होने के कारण ही हम एक ऐंसा सुपर कंप्यूटर बन पाता है जो बड़ी से बड़ी और जटिल गणनाए बहुत कम समय में कर सकता है।

एक सुपर कंप्यूटर के बिना हम न ही कभी मौसम की भविष्यवाणी कर सकते है, और न ही स्पेस में सेटेलाइट से मिलने वाले डाटा को एक्सेस कर सकते है क्योंकि ऐंसे बहुत से काम है जो जरूरी है लेकिन एक नार्मल कंप्यूटर इन्हें कभी नहीं कर सकता, और यदि बात करे इन कंप्यूटर के मूल्य की तो यह करोड़ों रूपये लगाने के बाद ही विकसित हो पाते है।

सुपर कंप्यूटर की स्पीड

सुपर कंप्यूटर की स्पीड को मापने के लिए फ्लोप्स (Floating Point Operations Per Second) का उपयोग किया जाता है। फ्लोप्स की वैल्यू भी इतनी होती है की इसको मापने के लिए टेराफ्लोप्स (Teraflops), पेटाफ्लोप्स (Petaflops), और एक्साफ्लोप्स (Exaflops) का उपयोग किया जाता है।

टेराफ्लॉप्स सुपर कंप्यूटर में लगे GPU की स्पीड को मापता है यदि आसन से भाषा में समझा जाये तो 1 टेराफ्लॉप्स कंप्यूटर सिस्टम प्रति सेकंड एक ट्रिलियन (10 12 ) फ्लोटिंग-पॉइंट ऑपरेशन करने में सक्षम होता है और इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है की एक सुपर कंप्यूटर कितनी बड़ी गणनाएं बहुत कम समय में कर सकता है।

Bharat ka Super Computer कौन सा है

Bharat ke Super Computer ka naam यदि इस बारे में बात करे तो भारत के पास बहुत से सुपर कंप्यूटर है, लेकिन भारत के चार सुपर कंप्यूटर जिनका नाम है ऐरावत, परम सिद्धि एआई, प्रत्युष और मिहिर को दुनिया के टॉप 500 सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों की लिस्ट में क्रमश 61, 131, 169 और 316वां स्थान मिला है।

यदि बात की जाये भारत का नवीनतम सुपर कंप्यूटर कौन सा है तो आपको बता दे की ऐरावत आर्टिफीसियल इंटेलीजेंस सुपरकंप्यूटर भारत का अभी तक का नवीनतम सुपर कंप्यूटर है, और यदि विश्व का सुपर कंप्यूटर कौन सा है है की बात की जाये तो फ्रंटियर सुपर कंप्यूटर अभी तक का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है जो प्रति सेकंड 2 क्विंटलियन गणनाएँ करने में सक्षम है।

ऐरावत पीएसएआई/ Airavat PSAI

यदि बात करे 2023 की तो आर्टिफीसियल इंटेलीजेंस सुपर कंप्यूटर जिसका नाम “ऐरावत” है जिसे जर्मनी में हुए 61वें अंतर्राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग सम्मेलन (आईएससी 2023) में 500 प्रमुख वैश्विक सुपरकंप्यूटिंग सूची में 75वां स्थान मिला है।

नामऐरावत PSAI
क्षमता13,170 टेरा फ्लॉप्स (रिपीक)
स्थापित सी-डैक, पुणे
निर्मातानेट वेब टेक्नोलॉजीज
ऑपरेटिंग सिस्टमUbuntu 20.04.2 LTS
प्रोसेसर81,344 कोर, AMD EPYC 7742 64C 2.25GHz

ऐरावत PSAI 13,170 टेराफ्लॉप की गति के साथ भारत का सबसे बड़ा और सबसे तेज़ AI सुपरकंप्यूटिंग सिस्टम है। जिसे नेट वेब टेक्नोलॉजीज के द्वारा विकसित किया गया है, और इसे सी-डैक, पुणे में स्थापित किया गया है।

परम सिद्धि-एआई / Param Sidhi AI

2023 में Bharat ka Supercomputer परम सिद्धि-एआई को top500 सुपर कंप्यूटरों की लिस्ट में 131वां स्थान मिला है, यह भारत का अब तक का सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर है जो सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डैक), पुणे में स्थापित है। इस सुपर कंप्यूटर को 5.267 पीफ्लॉप्स और 4.6 पीफ्लॉप्स आरमैक्स (सस्टेन्ड) के रेक के साथ विकसित किया गया है जो इसे भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर बनाता है।

यह सुपरकंप्यूटर NVIDIA DGX SuperPOD रेफरेंस आर्किटेक्चर नेटवर्किंग और C-DAC के स्वदेशी रूप से विकसित HPC-AI इंजन, सॉफ्टवेयर फ्रेमवर्क और क्लाउड प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। 

परम सिद्धि-एआई सुपर कंप्यूटर स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को और भी बेहतर बनाने, खगोल भौतिकी, बाढ़ का पूर्वानुमान लगाने और कोविड -19 अनुसंधान में, ग्राफिक्‍स वर्चुअलाइज़ेशन, कंप्यूटेशनल केमिस्‍ट्री के आलावा भी बहुत से महत्वपूर्ण कामों में डीप लर्निंग के लिए उपयोग किया जा सकता है।

प्रत्यूष / Pratyush

Bharat ka Super Computer प्रत्यूष को पूरी दुनिया में शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर (fastest supercomputer in the world) TOP500 की लिस्ट में में 169वां स्थान मिला है, यह सुपरकंप्यूटर भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) में स्थापित किया गया है, इस सुपर कंप्यूटर के जरिये मौसम का पूर्वानुमान लगाने, मौसम के पेटर्न पर शोध करने का काम जारी रखा गया है।

मीहिर / Mihir

Bharat ka Super Computer मिहिर सुपर कंप्यूटर का निर्माण भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) – बॉम्बे और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) के द्वारा किया गया है जिसे नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्टिंग में स्थापित किया गया है।

मिहिर सुपर कंप्यूटर 2020 में जारी की गयी दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में 316वां स्थान मिला, मिहिर का उपयोग मौसम का पुर्वानुमान लगाने के लिए किया जायेगा जिससे पहले की मुकाबले मौसम का सटीक अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।

मिहिर सुपर कंप्यूटर की स्पीड लगभग ढाई हजार लैपटॉप से भी अधिक है और इसका साइज़ लगभग एक बैटमिंटन के कोर्ट के बराबर है, और मिहिर की कीमत 450 करोड़ रूपये है।

परम शक्ति / Param Shakti

Bharat ka Super Computer “परम शक्ति” है, जो भारतीय राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटर परियोजना के तहत विकसित किया गया है। इस सुपरकंप्यूटर का उपयोग भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, आदि में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अनुसंधान में किया जाता है।

परम शक्ति का उपयोग आर्थिक मॉडेलिंग में किया जाता है, जैसे कि वित्तीय बाजारों के लिए मॉडेल विकसित करने, वित्तीय संकल्पों की सामरिकता की जांच करने, और वित्तीय संकल्पों की प्राथमिकताओं को समझने में। परम शक्ति का उपयोग भूमिका निभाता है जब मौजूदा सुपरकंप्यूटर की कार्यक्षमता के बारे में अनुमानित आंकड़े देने की जरूरत होती है।

परम शक्ति एक शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर है जो भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग होता है। यह वैज्ञानिक अनुसंधान, औद्योगिक उपयोग, और आर्थिक मॉडेलिंग जैसे क्षेत्रों में भारतीय वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं को उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सहायता करता है।

सहस्त्र

सहस्त्र टी क्रे XC40 सुपरकंप्यूटर भारत का पहला पेटाफ्लॉप्स सुपर कंप्यूटर था, इस सुपरकंप्यूटर का उपयोग वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शोध कार्यों के लिए जाता है।

इस सुपरकंप्यूटर में 1376 नोड्स, Xeon हैसवेल प्रोसेसर और Nvidia K40 GPU कार्ड और Intel Xeon-Phi प्रोसेसर 721 का उपयोग किया गया है।

आदित्य / Aditya

यह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास द्वारा विकसित किया गया है और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मद्देनजर इसका उपयोग सूर्यमंडल और ज्योतिषीय गणनाओं में किया जाता है।

भारत के पास केवल इन्ही सुपर कंप्यूटर का नाम नहीं है बल्कि और भी सुपर कंप्यूटर भी है और इनकी संख्या बदलती रहती है क्योंकि अलग अलग कामों के हिसाब से अलग अलग सुपर कंप्यूटर समय समय पर बनाये जाते है।

सुपर कंप्यूटर भारत ने कब बनाया?

भारत का पहला सुपर कंप्यूटर PARAM 8000, जो की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई द्वारा विकसित किया गया था, जिसे वर्ष 1991 में बनाया गया था, और यही से शुरुआत होती है, भारत में सुपरकंप्यूटर के युग की।

शरुआत में सुपरकंप्यूटर पुरे विश्व में केवल कुछ ही देशों के पास थे, लेकिन भारत को भी खुद के एक सुपरकंप्यूटर की जरूरत थी जिसका उपयोग परमाणु परिक्षण, अन्तरिक्ष अनुसन्धान, मौसम पर्वनुमन जैसे कामो में होने वाली बड़ी बड़ी गणनाओं को आसान बनाने के लिए किया गया।

1991 में Param Supercomputer से लेकर 2023 में ऐरावत तक लेकर भारत ने बहुत से सुपर कंप्यूटर का विकास किया और इस तरह भारत कृषि, स्वास्थ्य, अन्तरिक्ष, मौसम, जलवायु जैसे क्षेत्रों में विकास कर पाया।

यदि बात की जाये विश्व के पहले सुपर कंप्यूटर (first super computer of world) की तो CDC 6600 सुपर कंप्यूटर विश्व का पहला सुपर कंप्यूटर है।

FAQ’S

भारत का पहला सुपर कंप्यूटर कौन सा है?

भारत का पहला सुपरकंप्यूटर परम 8000 है

सुपर कम्प्यूटर परम कहाँ स्थित है?

परम सुपर कम्पुटर को पुणे में स्थापित किया गया है

वर्तमान में भारत का सुपर कंप्यूटर कौन सा है?

वर्तमान में भारत के पास जो सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है उसका नाम ऐरावत है

विश्व का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर कौन सा है?

अमेरिकी का सुपरकंप्‍यूटर Frontier दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्‍यूटर है

About Anoop Bhatt

मेरा नाम अनूप भट्ट है और मैं उत्तराखंड (India) से हूँ। इस ब्लॉग पर आपको Blogging, Internet, Website, Technology के आलावा भी अन्य उपयोगी ज्ञान हिंदी में दिया जाता है। अधिक जानने के लिए आप About Us देखे।

Leave a Comment