Mobile Radiation क्या है, जानिए यह क्यों और कैसे खतरनाक है

यह Post आपको मोबाइल रेडिएशन क्या है (What Is mobile Radiation in Hindi) यह किस तरह से खतरनाक है, SAR Value क्या है और इससे जुडी और भी बहुत सी जानकारी देने वाली है। Mobile का उपयोग हर कोई करना चाहता है और करते भी है क्योंकि इससे बहुत से काम को बड़ी आसानी से किया जाता है, जिनमे Call, Message या Internet का उपयोग करना भी शमिल है।
मोबाइल-रेडिएशन-क्या-है

बहुत से User ने यह तो जरूर सुना होगा की Mobile सेहत के लिए भी सही नहीं है लेकिन कैसे इसका उन्हें पता नहीं होता है। यदि आपके भी दिमाग में इस तरह के प्रश्न है की मोबाइल रेडिएशन क्या है / (What Is mobile Radiation) किस प्रकार से खतरनाक है, क्यों खतरनाक है इससे क्या होता है, तो दोस्तों इस Post को जरूर पढ़िए और यहाँ आपको सभी प्रश्नों का उत्तर मिल जायेगा।

दोस्तों Radiation तरंगो के बारे में आपने जरूर पढ़ा होगा जो ना ही दिखाई देती है और ना ही महशुस होती है लेकिन ये तरंगे हमारे शरीर के आर पार जा सकती है कैंसर के इलाज के लिए किये जाने वाली Radiation थेरेपी भी इन्ही तरंगो का एक उदाहरण है या यह बिल्कुल वैसे ही है जैसे X-ray Machine में होता है जिसमे केवल हमारी हड्डीयों को छोड़कर पुरे शरीर को Scan किया जाता है क्योंकि इनमे भी इन्ही तरंगों के उपयोग किया जाता है।

लेकिन यहाँ पर बात आती है Mobile की तो Mobile में भी Call, Message, Internet, WiFi के लिए रेडिओं तरंगो का उपयोग किया जाता है और इन्ही तरंगो में से कुछ तरंगे होती है जिनके संपर्क में हमारा शरीर आ जाता है और यदि हम Mobile का अधिक उपयोग करते है तो हमारे शरीर पर भी इसका बुरा असर पडता है।

Radiation क्या है (What Is Radiation)

विकिरण (Radiation) एक ऐंसी उर्जा होती है जो वातावरण में तरंगो के रूप में होती है और इन्हें बनाने वाला स्वयं मानव ही है कुछ Radiation प्रकृतिक भी होती है जैसे सूर्य से निकलने वाली रेडिओएक्टिव किरणें लेकिन ओजोन परत के कारण यह हम तक नहीं पहुँच सकती है।

हमारे आस पास की चीजे जैसे LED Light, Mobile, Computer, Mobile Tower, TV Remote, WIFI, Microwave में भी तरंगो का उपयोग होता है और इनसे भी Radiation होने का खतरा होता है। रेडिएशन केवल हमारे लिए ही नहीं बल्कि पशु पक्षियों के लिए भी खतरनाक होता है।

मोबाइल रेडिएशन क्या है (What Is Mobile Radiation In Hindi)

Mobile का उपयोग Call, Message या Internet के लिए अधिक किया जाता है और यह सब केवल तरंगों के ऊपर निर्भर है क्योंकि Mobile में एंटीना लगा होता है जो Tower से हमारे Mobile पर और हमारे Mobile से Tower पर रिडियो तरंगो को Receive और Send करता है लेकिन जितनी भी तरंगे Tower और Mobile के बिच Send या Receive की जाती है उनमे से सभी तरंगे Mobile या Tower के द्वारा Absorb नहीं की जाती है बल्कि उनमे से तरंगो का कुछ हिसा वातावरण में इधर उधर भी रह जाता है।

Mobile या Tower के बिच आने-जाने वाली ये तरंगे हमारे शरीर के आर-पार भी जा सकती है और इससे हमारे डीएनए या कोशिकाओं पर भी इसका असर होता है जिसमे शरीर में अधिक मात्रा में जाने पर यह हमारी कोशिकाओं को भी खत्म कर देती है हमारे शरीर में जाने वाली ये तरंगो कहाँ तक Safe है यह जानने के लिए  SAR Value से Mobile Radiation Check किया जाता है।

SAR Value क्या है (What Is SAR Value)

Mobile Radiation से शरीर में जाने वाली तरंगो की मात्रा को Specific Absorption Rate (SAR) से मापा जाता है जिसे W/Kg से नापा जाता है इसका मतलब है की इन तरंगो की पॉवर हमारे शरीर में कितने वजन तक Tissue को खराब करती है।

Mobile या Laptop Radiation से जो भी तरंगे हमारे शारीर में चली जाती है इन्हें SAR Value से ही मापा जा सकता है जो पुरे World में अलग अलग हो सकता है यह एक मानक है जो हमें यह बताता है की हमारा शरीर Mobile Radiation की कितनी मात्रा सह सकता है।

Mobile Radiation Check कैसे करे / How to Check Mobile Radiation

यदि आप  SAR Value या Mobile Radiation Check करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने Mobile पर Dial करना होगा *#07# और इसके बाद आपको mobile की SAR Value का पता चल जायेगा। पुरे भारत में 1.6 W/Kg तक का SAR LEVEL Safe है और यदि आपके Mobile में इससे ज्यादा है तो आपको Mobile Change करने की जरूरत है। जब भी आप एक Mobile खरीदते है तो आपको Mobile Box में भी SAR Value देखने को मिल जाती है।

Mobile Radiation से होने वाली समस्या

Mobile Radiation का असर मानव शारीर पर बहुत से बिमारियों को जन्म दे सकता है जिनमे से सिरदर्द, झनझनाहट, थकान चक्कर डिप्रेशन, नींद न आना, यादाश्त कमजोर होना जैसे समस्या हो सकती है इसके आलावा Mobile Phone Radiation से घातक बीमारियाँ जैसे ब्रेन ट्यूमर, कैंसर भी हो सकता है।

जिस तरह से मोबाइल रेडिएशन मानव शरीर को नुकसान पहुँचाता है उस हिसाब से इससे कैसे बचना है यह भी मानव पर ही निर्भर करता है और मानव रेडिएशन से कैसे बच सकता है उसके लिए आगे जरूर पढ़े-

Mobile Radiation से कैसे बचे

इस दौर में Mobile, Laptop का उपयोग सभी करते है और फिर चाहे Mobile Phone Radiation का कितना भी खतरा हो इसका उपयोग करना नहीं छोड़ सकते क्योंकि इससे हमारे ज्यादातर काम हो जाते है। लेकिन Mobile Radiation से बचने के लिए हम कुछ उपाय कर सकते है जिससे हम Mobile का उपयोग भी कर पाए और Radiation से हमें कोई खतरा ना हो तो चलिए जानते है Mobile Radiation से बचने के कुछ उपाय के बारे में-

1. Signal कम होने पर Mobile का उपयोग ना करे

जब भी Mobile के Signal कम होते है तो उस समय Mobile Radiation का खतरा ज्यादा होता है इसलिए Signal कम होने पर अपने Mobile का उपयोग ना ही करे तो सही रहेगा।

2. Mobile को शरीर से दूर रखे

Mobile शरीर के जितने नजदीक होता है Mobile Radiation का खतरा उतना ही अधिक हो जाता है क्योंकि Radiation का असर हमारे शरीर पर तभी होता है जब Mobile हमारे शरीर से 3 फिट के अन्दर होता है इसलिए अपने Mobile को कम से कम 2 से 3 फिट शरीर से दूर रखने की कोशिस करे।

3. Call के लिए फोन का उपयोग ज्यादा ना करे

बहुत से User बहुत देर तक फ़ोन का उपयोग करते है जिसमे वे Call में ज्यादा व्यस्त होते है, कॉल करते समय मोबाइल हमारे कान पर लगा होता है जिससे ये हमारे सर के नजदीक होता है और ऐंसा होने पर Mobile Radiation से हमारे दिमाग पर भी इसका बहुत गहरा असर पड़ सकता है इसलिए कॉल करने के लिए Head Phone का उपयोग करना बेहतर है जिससे फ़ोन हमारे शरीर से दूर हो जाता है और Radiation का खतरा कम हो जाता है।

4. Charge करते समय Mobile का उपयोग ना करे

Charge के समय मोबाइल पर Radiation का खतरा बहुत अधिक होता है क्योंकि इस समय Network के साथ साथ Mobile Battery से भी Radiation होता है हमें Mobile Charge करते समय कुछ भी ऐंसा काम नहीं करना चाहिए जिससे Mobile की Battery खत्म हो रही हो क्योंकि यह Mobile फटने का कारण भी बन सकता है।

5. Flight Mode का उपयोग करे

यदि आप अपने Mobile का उपयोग कुछ समय के लिए नहीं करना चाहते है तो आप इसे Flight Mode में डाल दे क्योंकि Flight Mode Network को Disable कर देता है जिससे हमारा Mobile Network का उपयोग नहीं कर सकता है और इससे Mobile Radiation नहीं होता है।

6. Mobile की SAR Value Check करे

वैसे तो Market में आने वाले Mobile के SAR Value Check करने के बाद ही इन्हें Market में बेचने की अनुमति दी जाती है फिर भी अपनी सुरक्षा के लिए Mobile खरीदते समय SAR Value जरूर Check करे।

यदि फ़ोन की SAR Value 1.6 W/Kg से अधिक है तो आपको Mobile Change करने की जरूरत है क्योंकि नए Mobile में तो SAR Value को ध्यान में रखकर बनाया गया होता है लेकिन आप अभी भी किसी पुराने Mobile का उपयोग कर रहे है तो एक बार जरूर Check करे।

7. Anti Radiation Device का उपयोग करे

Mobile Radiation को कम करने के लिए Ferite Beed (Anti Radiation Device) का उपयोग भी किया जा सकता है जो मोबाइल के साथ लगाया जाता है या आप अपने मोबाइल पर Anti Radiation App भी Install कर सकते है जिससे Mobile Radiation का खतरा कम हो जाता है।

शरीर में Radiation का असर कहाँ अधिक होता है

शरीर में Radiation का सबसे अधिक असर हमारे मस्तिष्क पर होता है क्योंकि Mobile पर बात करते समय हमारा सिर फ़ोन के सबसे नजदीक होता है इसके आलावा भी सिर से निचे के हिस्से में भी Radiation का असर होता है लेकिन सिर का मुकाबले कम।

उम्मीद है की मोबाइल रेडिएशन क्या है (What Is mobile Radiation in Hindi) यह किस तरह से खतरनाक है की जानकारी आपको इस Post में मिल गयी होती और अब आप अपने फ़ोन की SAR Value Check कर यह जान सकते है की आपका Mobile आपके लिए कितना Safe है या नहीं. यदि यह जानकारी आपको सही लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर Share करे।

About Anoop Bhatt

मेरा नाम अनूप भट्ट है और मैं उत्तराखंड (India) से हूँ। इस ब्लॉग पर आपको Blogging, Internet, Website, Technology के आलावा भी अन्य उपयोगी ज्ञान हिंदी में दिया जाता है। अधिक जानने के लिए आप About Us देखे।

Leave a Comment