WiFi Calling क्या है इसका उपयोग क्यों और कैसे करे

WiFi Calling Kya Hai : नमस्कार दोस्तों आज हम आपको WiFi Calling क्या है WiFi Calling कैसे करे और इससे जुड़े बहुत सी जानकारी इस Article के माध्यम से देने वाले है और इसको अच्छी तरह से समझने और इसका उपयोग करने के लिए आपको इस Article को पूरा पढना होगा।wifi-calling-kya-hai

कोई भी User जब अपने Friend, Family या किसी भी दुसरे user को call करता है तो call करने के लिए user के पास एक सिम कार्ड होना जरूरी होता है और यदि सिम है तो उसके लिए नेटवर्क का होना भी जरूरी है, तभी एक call की जा सकती है साथ ही इस तरह कॉल करने के लिए यूजर के पास सिम में Account Balance होना भी जरूरी है।

यदि इस तरह से कॉल करना और WiFi calling को एक दुसरे के साथ compare किया जाये तो, WiFi Calling अधिक अच्छी है,  कुछ समय पहले Airtel ने अपने यूजर को WiFi calling की सुविधा भी दी थी साथ ही JIO ने भी WiFi calling को Launch किया है, अभी तक दोनों company इस service का कोई charge नहीं ले रही है।

WiFi calling को कौन सा यूजर उपयोग कर सकता है या कौन सा यूजर नहीं, या इसके लिए क्या जरूरी है जानने के लिए बने रहे हमारे साथ इस पोस्ट में क्योंकि इस पोस्ट को पढने के बाद ही आप अच्छी तरह से समझ पाएंगे की WiFi Calling Kya Hai और आपके लिए WiFi calling की सुविधा उपलब्ध है भी या नहीं।

WiFi Calling Kya Hai / What Is WiFi Calling

WiFi calling किसी दुसरे यूजर को WiFi नेटवर्क से कनेक्ट रहकर कॉल करना है, मतलब यदि आप WiFi से Connect है और यदि आपका दोस्त या जिसे आप कॉल कर रहे है वह यूजर भी WiFi से जुड़ा है तो आप उसे कॉल कर सकते है, या कॉल को receive भी कर सकते है।

यदि आप WiFi network का उपयोग करते है तो ऐंसे नेटवर्क में आप WiFi calling पुरे देश में कही भी कर सकते है खासकर उस यूजर को जो WiFi calling का उपयोग करता हो, WiFi network का इन्टरनेट से कनेक्ट होना जरूरी है क्योंकि अच्छी और हाई डेफिनिशन (HD) Voice Calling करने और पुरे देश में कही भी कॉल करने के लिए WiFi internet से जुड़ा होना जरूरी है।

WiFi कालिंग के लिए क्या जरूरी है.

दोस्तों वैसे WiFi calling का फीचर नया नया है मतलब यदि आप कोई नया फ़ोन लेने जा रहे है जो नया लांच हुआ है तो उस फ़ोन में आपको WiFi Calling का feature मिल सकता है, लेकिन यदि आपके पास WiFi calling का फीचर नहीं है तो आप WiFi calling का उपयोग नहीं कर सकते है। हाँ यदि mobile company के द्वारा आपको update मिलता है तो उस update की सहायता से आप WiFi calling कर सकते है इसलिए अपने Android को update जरूर करे।

WiFi Calling होने के आलावा आपका Mobile HD Voice Call करने में भी सक्षम होना जरूरी है।

यदि आपके मोबाइल में WiFi Calling feature है तो आप इस फीचर से दुसरे यूजर को WiFi network से जुड़कर call कर सकते है, मतलब यदि आप WiFi के द्वारा इन्टरनेट से जुड़े है तो आप उस यूजर को कही भी कॉल कर सकते है जो यूजर WiFi calling का उपयोग कर रहा हो और वह भी WiFi नेटवर्क की सहयता से इन्टरनेट से जुड़ा हो।

आप WiFi Calling करना चाहते है तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की आपके फ़ोन के WiFi Calling का Feature होना जरूरी है WiFi calling का उपयोग यदि आप अधिक दुरी तक करना चाहते है तो इसके लिए आपके Mobile में Company के द्वारा दिया जाने वाला WiFi Calling का Feature होना जरूरी है।

यदि आप किसी App की सहयता से WiFi Calling करते है तो इसके लिए आपको मोबाइल के WiFi को Open करना होगा साथ ही इसके लिए उस User के Mobile का WiFi भी on होना जरूरी है, जिसे आप call कर रहे है लेकिन यदि आप mobile का WiFi उपयोग करते है तो आप कम से कम अपने WiFi network के range तक ही कॉल कर सकते है मतलब आप 10 से 15 मीटर तक ही इसका उपयोग करते है।

WiFi calling से क्या फायदे है

दोस्तों इसका सबसे बड़ा फायदा यह है की यदि आप किसी फ्री WiFi से जुड़े है जैसे रेलवे स्टेशन या किसी बस स्टॉप और ऐंसे ही किसी भी जगह पर मिलने वाले Free WiFi से तो आप WiFi calling से अनलिमिटेड कालिंग कर सकते है।

यदि आप किसी sim के द्वारा calling करते है तो इससे आपको network या आपके sim में balance की जरूरी पड़ती है, लेकिन WiFi calling में ऐंसा नहीं है, क्योंकि आपके sim में balance या network हो या नहीं आप WiFi calling कर सकते हो।

WiFi calling की सहायता से voice call के साथ साथ विडियो कॉल भी की  सकती है।

यदि आपके एरिया में कोई भी sim network नहीं हो या network कम हो या network कोई भी समस्या हो तो आप WiFi network का उपयोग कर calling कर सकते है।

WiFi Calling की यह सुविधा आपको केवल भारत ही नहीं बल्कि अन्तराष्ट्रीय तौर पर भी उपयोग कर सकते है।

WiFi calling में खराब मौसम या कमरे की मोटी दिवार जैसी कोई भी समस्या खराब नेटवर्क का कारण नहीं बनेगी।

WiFi calling कैसे करे

यदि आपके मोबाइल पर WiFi calling का feature है तो आप इसका उपयोग कर सकते है और इस feature की सहायता से आप किसी भी user को call कर सकते है और इसके लिए आपको या उस user को कोई भी software download करने की भी जरूरत नहीं होगी जिसे आप call कर रहे है।

यदि आपके मोबाइल में WiFi calling available होगी तो यह आपको Setting>>Connection या WiFi के option पर जाने के बाद मिल जाएगी, या आप यदि Mobile Notification Bar पर देखेंगे तो आपको WiFi calling का option दिखाई देगा, बिलकुल वैसे ही जैसे आप Mobile Data, WiFi, Hotspot या Torch को On करते है।

WiFi calling का feature यदि user के mobile में available हो तो WiFi calling को on करने के बाद आपको बिलकुल वैसे ही कॉल करना है जैसे आप cellular network पर call करते है लेकिन आपको cellular network पर call करने के वजाय WiFi calling पर click करना है।

दोस्तों यदि आप कम range में जैसे 10 मीटर से 15 मीटर तक किसी मोबाइल पर WiFi calling जैसे feature का उपयोग करना चाहते है तो इसके लिए आपको mobile पर एक Application को install करना होगा जिसका नाम है Talkie इस App को आप google play store से Download कर सकते है। साथ ही यह App उस user के mobile पर होना जरूरी है जिसे आप call कर रहे है।

WiFi calling कैसे काम करती है

WiFi calling को अच्छी तरह से समझने के लिए आपको इसके काम करने के तरीके को भी समझना होगा, user के पास जब mobile में WiFi calling का feature होगा तो इसका मतलब है की यूजर अपनी call WiFi network के माध्यम से कर सकता है।

जब user WiFi calling के feature को on करता है और किसी WiFi network से जुड़ता है, तो इसका मतलब है वह उन सभी user से जुड़ चूका है जो user WiFi network का उपयोग करते है क्योंकि किसी एक Area में उपयोग होने वाला WiFi Router भी एक main WiFi Router या Hub से जुड़ा होता है।

इसी तरह से बहुत से एरिया के WiFi Router मिलकर एक network बनाते है, अब यहाँ पर यदि user के पास ऐंसे user का mobile number है जो WiFi calling का उपयोग करता हो या कर सकता है तो दोनों user आसानी से WiFi network के जरिये कॉल कर सकते है, और WiFi calling केवल WiFi network पर ही काम करेगी।

उम्मीद है की WiFi Calling Kya Hai, WiFi Calling कैसे करे और इससे जुडी बहुत सी जानकारी आपको मिली होगी यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ Social Media पर जरूर Share करे।

 

About Anoop Bhatt

मेरा नाम अनूप भट्ट है और मैं उत्तराखंड (India) से हूँ। इस ब्लॉग पर आपको Blogging, Internet, Website, Technology के आलावा भी अन्य उपयोगी ज्ञान हिंदी में दिया जाता है। अधिक जानने के लिए आप About Us देखे।

Leave a Comment